फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुरादाबाद हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड: दिनदहाड़े पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Tue, 09 Sep 2025 03:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 09 Sep 2025 03:31 PM IST
सार

कटघर में मंगलवार दोपहर मुठभेड़ में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सनी दिवाकर को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। वह दस सराय चौकी के पास हिस्ट्रीशीटर कमल चौहान की हत्या में वांछित था। पूछताछ में सनी ने विवाद के चलते हत्या करना कबूल किया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Moradabad history-sheeter murder case: Main accused arrested in broad daylight police encounter, shot in leg
कमल चाैहान को गोली मारने का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

दस सराय पुलिस चौकी के पास हिस्ट्रीशीटर कमल चौहान की हत्या करने के बाद भागे हत्यारोपी सनी दिवाकर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर दबोच लिया। मुठभेड़ की यह घटना कटघर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक बजे हुई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी ने अस्पताल पहुंचकर घायल से पूछताछ की है।

Moradabad history-sheeter murder case: Main accused arrested in broad daylight police encounter, shot in leg
मुरादाबाद में हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

कटघर के भदौड़ा दुर्गेश नगर निवासी कमल चौहान की रविवार की शाम पौने छह बजे अपने गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय वह अपने दोस्त विशाल शर्मा के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था। दस सराय पुलिस चौकी के पीछे कर्बला मैदान में हमलावरों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।

Moradabad history-sheeter murder case: Main accused arrested in broad daylight police encounter, shot in leg
मुरादाबाद में हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

कमल चौहान के भाई ने मोहल्ले में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर सनी दिवाकर, मोनू पाल, विक्की दिवाकर, निहाल वाल्मीकि, सुभाष यादव, नकुल यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। इसके बाद से कटघर थाने की पुलिस, एसओजी, सर्विलांस सेल समेत पांच टीमें हत्यारोपियों की तलाश में जुटी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Moradabad history-sheeter murder case: Main accused arrested in broad daylight police encounter, shot in leg
हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार की दोपहर एक बजे पुलिस कटघर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक बाइक से सनी आते दिखाई दिया पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो आरोपी ने बाइक मुड़ाकर दी। जिससे बाइक फिसल गई। इसके बाद उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए आरोपी सनी के पैर में गोली मारकर दबोच लिया।

विज्ञापन
Moradabad history-sheeter murder case: Main accused arrested in broad daylight police encounter, shot in leg
हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल में पहुंची और भर्ती करा दिया। पूछताछ में सनी ने बताया कि कमल चौहान से उसका विवाद चल रहा था।।  उसने साजिश रचकर कमल चौहान की हत्या कर दी है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed