मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र के टीपी नगर जन्नत बाग में मकान के लिए ट्रक चालक शाने आलम उर्फ रिहान ने अपनी पत्नी तबस्सुम (40) की सिर पर ईंट से हमलाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुरपी से उसकी गर्दन काट दी और धड़ मकान में गड्ढा खोदकर दबा दिया। हत्यारोपी गांगन नदी में सिर फेंक कर ट्रक चलाने चला गया।
एक माह बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि भगतपुर के चूहा नगला निवासी तबस्सुम की शादी करूला निवासी आसिफ के साथ हुई थी। जिससे तबस्सुम को पांच बच्चे हैं। करीब तीन साल पहले आसिफ की बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
2 of 13
मुरादाबाद में आरोपी पति से बरामद सामान
- फोटो : अमर उजाला
करीब एक साल पहले तबस्सुम ने मैनाठेर के डींगरपुर निवासी ट्रक चालक शाने अली उर्फ रिहान (35) से निकाह कर लिया था। तबस्सुम का एक मकान मझोला क्षेत्र के टीपी नगर जन्नत बाग में है। वह इसी मकान में अपने बच्चों और शाने अली के साथ रहती थी। पिछले माह महिला अपने बच्चों को लेकर मायके गई थी। 11 अप्रैल को शाने अली पत्नी के मायके चूहा नगला पहुंच गया और तबस्सुम को अपने साथ टीपी नगर ले आया था।
3 of 13
मुरादाबाद का तबस्सुम हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
मकान अपने नाम कराना चाहता था आरोपी
इसके बाद महिला लापता थी। उसका मोबाइल भी बंद था। तबस्सुम की मां पूनम ने अपने दामाद से फोन पर बात की तो उसने बताया कि वह चूहा नगला जाने की बात कहकर टीपी नगर से चली गई थी। इसके बाद वह भी ट्रक चलाने चला गया था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की तो शाने आलम तरह-तरह का बहाने बताता रहा। सोमवार रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। उसने पुलिस को बताया कि वह मकान अपने नाम कराना चाहता था, लेकिन तबस्सुम मकान उसके नाम नहीं कर ही थी।
4 of 13
मुरादाबाद तबस्सुम हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
12 अप्रैल को की पत्नी की हत्या
12 अप्रैल को उसने पत्नी के सिर पर ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद खुरपी से उसकी गर्दन काट दी। धड़ को मकान में ही जीने के नीचे गड्ढा खोदकर दबा दिया था। इसके बाद सिर को गांगन नदी में फेंक दिया। वह पत्नी का मोबाइल भी अपने साथ ले गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मकान से धड़ और नदी से सिर बरामद कर लिया। मंगलवार शाम पुलिस ने हत्यारोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
5 of 13
मुरादाबाद में महिला की हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जीवनभर का साथ निभाने का वादा कर एक साल में दे दिया धोखा
पति की मौत के बाद मेहनत मजदूरी कर अपने पांच बच्चों को पाल रही तबस्सुम को जीवन भर साथ निभाने का वादा कर शाने आलम उर्फ रिहान ने उससे निकाह कर लिया। दिखावे के लिए उसने कुछ दिन बच्चों की देखभाल भी की, लेकिन मात्र 50 गज के बिना प्लास्टर और फर्श वाले मकान के चक्कर में वह हैवान बन गया और एक साल में ही तबस्सुम को धोखा दे दिया। आरोपी ने पत्नी की हत्या कर पांच बच्चों से उनकी मां का प्यार भी छीन लिया।