फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parampara Society Murder: पुलिस ने नाैकर की तलाश में खंगाले 500 सीसीटीवी, इंपीरियल तिराहे पर दिखा हत्यारोपी

Tue, 13 May 2025 01:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 13 May 2025 01:41 PM IST
सार

मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में केमिकल कारोबारी की 75 वर्षीय मां की हत्या के बाद नौकर फरार हो गया। पुलिस जांच में उसकी तस्वीर इंपीरियल तिराहे के पास लगे सीसीटीवी में दिखी है। जहां वह रोडवेज की ओर जाता दिख रहा है। 

विज्ञापन
Parampara Society Murder: Police searched 500 CCTVs, murder accused seen at Imperial Tiraha
मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में बुजुर्ग महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में केमिकल कारोबारी दया किशन रस्तोगी की मां प्रमोद रस्तोगी (75) की हत्या करने के बाद आरोपी नौकर सचिन सक्सेना रोडवेज बस अड्डे की ओर भाग गया था। शहर के इंपीरियल तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी तस्वीरें देखी गई हैं। वह पैदल ही रोडवेज बस अड्डे की ओर जाता दिख रहा है।

Parampara Society Murder: Police searched 500 CCTVs, murder accused seen at Imperial Tiraha
बुजुर्ग प्रमोद रस्तोगी - फोटो : अमर उजाला

माना जा रहा है कि रोडवेज बस के जरिए ही शहर से बाहर भाग गया है। सिविल लाइंस क्षेत्र के रामगंगा विहार स्थित परंपरा सोसायटी निवासी कारोबारी दया किशन रस्तोगी की मां प्रमोद रस्तोगी की हत्या करने के बाद उनका नौकर सचिन भाग गया है। घटना वाले दिन बृहस्पतिवार को कारोबारी अपनी पत्नी रेखा, बेटे ईशान के साथ पुणे में मेडिकल की पढ़ाई कर रही बेटी ज्योतिका के पास थे।

Parampara Society Murder: Police searched 500 CCTVs, murder accused seen at Imperial Tiraha
आरोपी सचिन सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने इस मामले में प्रमोद रस्तोगी के छोटे बेटे डॉ गौतम रस्तोगी की तहरीर पर चौमुखा पुल निवासी सचिन के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपी सचिन हत्या करने के बाद प्रमोद रस्तोगी के जेवर भी उतारकर ले गया था। पुलिस की चार टीमें आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस ने शहर में 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parampara Society Murder: Police searched 500 CCTVs, murder accused seen at Imperial Tiraha
मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

इंपीरियल तिराहे के पास लगे कैमरे की फुटेज में वह पैदल जाता दिखाई दे रहे है। इसके बाद वह किसी कैमरे में दिखाई नहीं दे रहा है। इंपीरियल तिराहे के पास ही काशीपुर, राम नगर और डिलारी जाने वाली निजी बसें मिलती हैं। इसके अलावा काशीपुर और रामनगर जाने वाली ट्रेनों के लिए भी स्टेशन है। 

विज्ञापन
Parampara Society Murder: Police searched 500 CCTVs, murder accused seen at Imperial Tiraha
मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

पोस्टमार्टम में खूनी खेल उजागर
कारोबारी दया किशन रस्तोगी की मां की हत्या करने के बाद भागे नौकर सचिन सक्सेना को पुलिस की चार टीमें नहीं तलाश कर पाईं। नौकर मोबाइल इस्तेमाल नहीं करता है। जिस वजह से उसकी लोकेशन की तलाश में पुलिस को कोई मदद नहीं मिल पाई।

मुरादाबाद में मर्डर: एक माह से लापता महिला का शव घर से बरामद, पति ने हत्या कर छिपा दी थी लाश, पुलिस ने पकड़ा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed