सऊदी अरब से लौट रहे लोगों की मुखबिरी करने में किसी करीबी के शामिल होने की आशंका है। बदमाशों के पास लोगों की पल-पल की जानकारी थी। दिल्ली से कब चले और कब तक टोल तक आ जाएंगे। इतना ही नहीं बदमाशों ने फॉर्म हाउस पर पहुंचकर सभी लोगों को खाना खिलाया और दवाइयां दीं, जिससे सोने की गोलियां पेट से बाहर आ जाएं। हालांकि, जब ऐसा नहीं हुआ तो बदमाशों ने पेट चीरने की धमकी दे डाली। इससे सभी के होश उड़ गए। मौका पाकर जुल्फेकार ने छलांग लगा दी और दीवार कूदकर गांव में पहुंच गया।
UP: 'सोना बाहर निकालो नहीं तो पेट चीर देंगे...', सुनते ही उड़े होश; सऊदी से लौटे लोगों के अपहरण की कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 24 May 2025 02:42 PM IST
सार
दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर पुराना टोला टैक्स के पास शुक्रवार दोपहर दो कार सवार बदमाशों ने खुद को पुलिस कर्मी बताकर रामपुर के टांडा निवासी छह लोगों की कार रुकवा ली। यह छह लोग सऊदी अरब से लौट रहे थे और बदमाशों को पेट में सोना छिपाकर लाने की जानकारी मिली थी। बदमाशों ने उन्हें हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और मूंढापांडे के रौंडा क्षेत्र में एक फार्म हाउस में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन