फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   In Amroha man started resting by putting a cot in the middle of the road

UP में दिखा अजीबोगरीब मामला: बीच सड़क चारपाई डालकर आराम करने लगा युवक, जरा सी चूक से सज सकती थी चिता; Video

Fri, 23 May 2025 07:28 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: विकास कुमार Updated Fri, 23 May 2025 07:28 PM IST
सार

सड़क पर चारपाई डालकर लेटने का कृत्य सुरक्षा की दृष्टि से बेहतर खतरनाक था। गनीमत रही किसी वाहन की टक्कर चारपाई में नहीं लगी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
In Amroha man started resting by putting a cot in the middle of the road
बीच सड़क चरपाई डालकर आराम करने लाग युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति ने सड़क के बीचों-बीच चारपाई डालकर आराम करने का अजीबोगरीब कारनामा किया। बीच सड़क पर चारपाई पड़ी होने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसी ने युवक की करतूत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शुक्रवार को वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस मामले की जांच में जुट गई। 

विज्ञापन

वायरल वीडियो अमरोहा से जोया मार्ग का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल 31 सेकंड के वीडियो में पेंट और बनियान पहने व्यक्ति सड़क पर चारपाई डालकर आराम करने लगा। सड़क पर चारपाई पड़े होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वायरल वीडियो में व्यक्ति बिना किसी डर के सड़क पर चारपाई डालकर आरात करता हुआ दिखाई दे रहा है। युवक की हरकत देखकर हर कोई अचंभित रह गया। कोई उसे मानसिक रूप से कमजोर बताने लगा तो कोई उसकी मनमानी बता रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर चारपाई डालकर लेटने का कृत्य सुरक्षा की दृष्टि से बेहतर खतरनाक था। गनीमत रही किसी वाहन की टक्कर चारपाई में नहीं लगी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वाहन चालक युवक की हरकत को देखते हुए खुद ही साइड से होकर निकलने लगे। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

विज्ञापन

शुक्रवार को वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में तेजी से वायरल हुआ तो हर कोई युवक के कारनामे को देखकर हैरान रह गया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है और उसके विचित्र व्यवहार की वजह से आसपास के लोग परेशान रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed