फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी उपचुनाव: गुस्साए ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, डीएम और कांग्रेस नेता के समझाने पर भी नहीं कर रहे वोट

Tue, 03 Nov 2020 01:43 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 03 Nov 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
UP By elections 2020 Naugawan Sadat villagers boycott voting no vote casted
ग्रामीणों ने किया मतदान बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहे हैं। इस दौरान नौगवां सादात विधानसभा के सब्दलपुर शुमाली में ग्रामवासियों ने मतदान का पूर्ण बहिष्कार किर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में भाजपा सरकार की तरफ से कोई विकास नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसान को खत्म करना चाहती है।


 
UP By elections 2020 Naugawan Sadat villagers boycott voting no vote casted
खाली पड़े मतदान केंद्र - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए उत्तरप्रदेश कांग्रेस प्रदेश सचिव सचिन चौधरी वहां पहुंचे। वह लगातार ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही डीएम अमरोहा भी मतदान शुरू कराने का प्रयास कर रहे हैं, मगर ग्रामवासी वोट न करने का फैसला सुना चुके हैं। 

 
UP By elections 2020 Naugawan Sadat villagers boycott voting no vote casted
गुस्साए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान वहां पहुंचे सचिन चौधरी ने कहा कि आज ग्रामवासी त्रस्त हैं। भाजपा का विकास हुआ होगा कभी, लेकिन वो आज मर गया है और भाजपा के विकास के मरने की शोक में ही मतदान का बहिष्कार किया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP By elections 2020 Naugawan Sadat villagers boycott voting no vote casted
समझाने पहुंचे कांग्रेस नेता सचिन चौधरी - फोटो : अमर उजाला
हालांकि उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों से अपील की कि आप वोट करके भाजपा सरकार को सबक सिखाएं। उन्होंने ग्रामीणों को कई तरह के आश्वास्न दिए लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हैं।

 
विज्ञापन
UP By elections 2020 Naugawan Sadat villagers boycott voting no vote casted
गुस्साए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि विधानसभा चुनावों के दौरान मतदाताओं ने पहली बार इस तरह का विरोध करने का फैसला लिया है। नेताओं और प्रशासन के समझाने बुझाने के बावजूद वे अपने मतदान बहिष्कार पर अडिग हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed