फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: संभल में बांके बिहारी मंदिर के बाद अब तीन मंजिला बावड़ी... चार कमरे मिले; खोदाई में दिखी सुरंग; तस्वीरें

Mon, 23 Dec 2024 11:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 23 Dec 2024 11:27 AM IST
सार

बांके बिहारी मंदिर के बाद 150 साल पुरानी तीन मंजिला बावड़ी और चार कमरे मिले हैं। खोदाई में सुरंग और अवशेष भी मिले हैं। यह बावड़ी बिलारी के राजा के नाना के समय की बताई जा रही है, जो लगभग 150 साल पुरानी है। 

विज्ञापन
Tunnel was found in a 150-year-old stepwell found in Chandausi of Sambhal four rooms were also found
Sambhal Tunnel - फोटो : अमर उजाला
संभल के चंदौसी के मुस्लिम बहुल मोहल्ला लक्ष्मणगंज में बांकेबिहारी मंदिर के बाद कुछ ही दूरी पर खाली प्लॉट में दबी मिली 150 पुरानी बावड़ी की तलाश में दूसरे दिन रविवार को खोदाई हुई। खोदाई में बावड़ी में चार कमरे निकले हैं। बावड़ी में सुरंग जैसा भी रास्ता है। अधिकारियों का कहना है कि बावड़ी की खुदाई जारी रहेगी।


बांकेबिहारी मंदिर के पास स्थित बावड़ी शनिवार को मिली थी। रविवार की सुबह प्रशासन और नगर पालिका की टीम वहां पर पहुंची और खोदाई शुरू की गई। 
Tunnel was found in a 150-year-old stepwell found in Chandausi of Sambhal four rooms were also found
खोदाई करते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
खोदाई में बावड़ी में बने चार कमरे नजर आए, जिसमें सुरंग नजर आ रही है। बावड़ी में कमरे और सुरंग मिलने की जानकारी पर डीएम राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई मौके पर पहुंच गए। डीएम ने राजस्व टीम को मौके पर बुला कर बावड़ी की भूमि का नक्शा देखा और जायजा लिया। डीएम बताया कि अभिलेखों में 400 वर्ग मीटर एरिया में बावड़ी तालाब के रूप में दर्ज है। यह बावड़ी बिलारी के राजा के नाना के समय की बताई जा रही है, जो लगभग 150 साल पुरानी है। 
Tunnel was found in a 150-year-old stepwell found in Chandausi of Sambhal four rooms were also found
खोदाई के दौरान लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने बताया कि खोदाई में बावड़ी तीन मंजिल की निकली है। दो मंजिल संगमरमर से बनी हैं। एक मंजिल ईंटों से बनी है। इसमें कूप भी हैं और चार कक्ष बने हैं। एएसआई से सर्वे कराए जाने के सवाल पर डीएम ने कहा कि जरूरत पड़ी तो पुरातत्व निदेशालय को इस बारे में आग्रह किया जाएगा। डीएम ने बताया कि बावड़ी के साथ मंदिर का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। जिससे लोग वहां पूजा कर सकें। इसके लिए अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tunnel was found in a 150-year-old stepwell found in Chandausi of Sambhal four rooms were also found
नक्शा देखते डीएम और एसपी - फोटो : अमर उजाला
समाधान दिवस में डीएम को दी गई बावड़ी के बारे में जानकारी
मोहल्ला लक्ष्मण गंज में कुछ दिन पहले ही खंडहरनुमा प्राचीन बांकेबिहारी मंदिर मिला था। इसके बाद सनातन सेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख कौशल किशोर वंदेमातरम ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम राजेंद्र पैंसिया को पत्र देकर मोहल्ला लक्ष्मणगंज में मंदिर के पास बावड़ी होने का दावा किया था। मामले को संज्ञान लेते हुए एडीएम न्यायिक सतीश कुमार कुशवाहा और तहसीलदार धीरेंद्र सिंह को पालिका की टीम के साथ मौके पर भेज कर बावड़ी की तलाश के लिए एक प्लाट की खोदाई के आदेश दिए थे।
 
विज्ञापन
Tunnel was found in a 150-year-old stepwell found in Chandausi of Sambhal four rooms were also found
खोदाई में निकला सुरंग जैसा गलियारा - फोटो : अमर उजाला
संगमरमर की बनी हैं बावड़ी की दो मंजिलें
डीएम ने बताया कि तीन मंजिला बावड़ी की दो मंजिलें संगमरमर, जबकि एक मंजिल ईंटों से बनी है। इसमें कूप भी हैं और चार कक्ष बने हैं। डीएम ने कहा कि जरूरत पड़ी तो पुरातत्व निदेशालय से इसका सर्वे कराने का अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बावड़ी के साथ मंदिर का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा, जिससे लोग वहां पूजा- अर्चना कर सकें। इसके लिए अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed