Drone Theft Rumors in UP: मुरादाबाद मंडल के सैकड़ों गांवों में ड्रोन की दहशत बराबर है। गांव-गांव युवाओं ने टोलियां बना ली हैं और बाहर से आने वाले लोगों की आईडी चेक करने के बाद ही एंट्री दे रहे हैं। पुलिस भी लगातार गांव-गांव घूम कर लोगों को जागरूक कर रही है कि बेवजह परेशान न हों और सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो और पोस्ट शेयर करने से बचे जिससे माहौल खराब हो रहा है।
UP: अमरोहा-संभल और मुरादाबाद के बाद अब रामपुर में भी ड्रोन से दहशत, शक में ग्रामीण कर रहे लोगों की आईडी चेक
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 22 Jul 2025 02:17 PM IST
सार
Moradabad Drone Sighting: मुरादाबाद में ड्रोन के शोर में गांव-गांव में आईडी चेक हो रहीं हैं। गांव में रात के समय अपरिचित चेहरे को चोर के संदेह में ग्रामीण घेर रहे हैं। खुद को सही साबित करने के लिए आईडी दिखाना मजबूरी है। ग्रामीण रातभर पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन