फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शक के घेरे में दूधिया: कमरे से आ रही थी दुर्गंध, मां ने खोला गेट तो बेटी का शव लटका मिला, गलने लगा था शरीर

Sun, 20 Nov 2022 10:00 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 20 Nov 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Teachers dead body found hanging at home in Moradabad
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
निजी कंप्यूटर शिक्षिका काजल सिंह (25) का शव रविवार सुबह किराये के मकान में फंदे पर लटका मिला। मृतका की मां ने अपने गांव के दूधिये पर शक जताया है। पुलिस से उसकी भूमिका की जांच की मांग की है।
Teachers dead body found hanging at home in Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

अमरोहा जिले में कैलसा रोड पर ड्योढ़ी वाजिदपुर निवासी ड्राइवर चरन सिंह की बेटी काजल नया मुरादाबाद के सेक्टर-13 में किराये के मकान में रहती थीं। काजल की मां सुनीता का कहना है कि शुक्रवार से बेटी का फोन नहीं उठ रहा था। चिंता होने पर उन्होंने मुरादाबाद में दूध बेचने वाले गांव के दूधिये से पूछा कि क्या उसे बेटी के किराये के मकान की जानकारी है। मां का कहना है कि दूधिया बेटी का पता जानता था लेकिन वह बेटी की तलाश के लिए उनके साथ नहीं आया बल्कि वीडियो कॉल से उन्हें रास्ता बताता रहा। रविवार को वह पति के साथ बेटी की तलाश में मुरादाबाद आ गईं और दूधिये से वीडियो कॉल पर रास्ता समझकर उसके घर तक पहुंचीं।

Teachers dead body found hanging at home in Moradabad
भाजपा चुनावी कार्यालय पर धमकी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया।

उनका कहना है कि बेटी के किराये के मकान के पास पहुंचते ही तीखी दुर्गंध से परेशान हो गईं। मकान का दरवाजा भीतर से बंद था। खुलवाने के प्रयास सफल न होने पर पिता ने रोशनदान से भीतर झांका तो बेटी का शव फंदे पर लटका नजर आया। सूचना पर मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव फंदे से उतारा, जो गलने जैसी अवस्था में पहुंच चुका था। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Teachers dead body found hanging at home in Moradabad
क्राइम न्यूज (फाइल फोटो)
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने भी मौका मुआयना किया। मृतका की मां का कहना है कि गांव का दूधिया बेटी के मुरादाबाद के घर का पता कैसे जानता था और पता मालूम होने के बाद उनके साथ क्यों नहीं आया, पुलिस को इसकी जांच करनी चाहिए। उनका कहना है कि दूधिये से बेटी की मौत का कारण जानने में मदद मिल सकती है।पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम में फंदे पर लटकने से मौत की बात सामने आई है। मौत का समय तीन दिन पहले माना गया है।  
विज्ञापन
Teachers dead body found hanging at home in Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाा

दो माह पहले मुरादाबाद आई थी काजल
सुनीता के मुताबिक बेटी काजल दो माह पहले मुरादाबाद आई थी। यहां लाइनपार के निजी कंप्यूटर संस्थान में पढ़ाती थी। इससे पहले वह कानपुर में काम करती थी। दिवाली के बाद से काजल का ड्योढ़ी वाजिदपुर स्थित घर जाना नहीं हुआ था। नया मुरादाबाद के जिस मकान को काजल ने किराये पर लिया था, उसकी मालकिन दिल्ली में रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed