फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुटीक संचालिका की आपबीती : डॉक्टर ने नजदीकियां बढ़ाकर शादी के नाम पर किया दुष्कर्म, बोला- छोड़ दे विवाह की जिद

Thu, 17 Nov 2022 08:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 17 Nov 2022 08:17 PM IST
विज्ञापन
doctor misdeed boutique operator on pretext of marriage in Moradabad s Majhola
मझोला में बुटीक संचालिका से दरिंदगी - फोटो : फाइल फोटो

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली बुटीक संचालिका ने डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसके चेहरे पर तेजाब डालने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह मझोला क्षेत्र में ही बुटीक चलाती है। कटघर क्षेत्र निवासी डॉक्टर का उसके बुटीक के पास ही क्लीनिक है। पीड़िता का कहना है कि इसी दौरान डॉक्टर से उसकी मुलाकात हो गई थी। कुछ ही दिन में दोनों के बीच बोलचाल शुरू हो गई।

doctor misdeed boutique operator on pretext of marriage in Moradabad s Majhola
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

पीड़िता के मुताबिक, इसके बाद उन्होंने एक दूसरे के मोबाइल नंबर लेकर बातचीत शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपी डॉक्टर ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

doctor misdeed boutique operator on pretext of marriage in Moradabad s Majhola
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

पीड़िता जब भी शादी के लिए कहती तो वह टाल-मटोल कर देता था। इसके बाद आरोपी शादी के लिए साफ इनकार करने लगा। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो आरोपी जेल जाने से बचाने के लिए शादी करने को तैयार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
doctor misdeed boutique operator on pretext of marriage in Moradabad s Majhola
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

17 अक्तूबर 2022 आरोपी अपने मां बाप और भाई के साथ पीड़ित के घर आ गया और रिश्ता तय कर लिया। पीड़ित का आरोप है उसके घर आया और उसे धमकाया। 

विज्ञापन
doctor misdeed boutique operator on pretext of marriage in Moradabad s Majhola
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

आरोप है कि डॉक्टर ने कहा है कि शादी की जिद छोड़ दे, नहीं तो चेहरे पर तेजाब डाल दूंगा और हत्या कर दूंगा। एसएसपी हेमराज मीना ने मझोला थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed