शक के घेरे में दूधिया: कमरे से आ रही थी दुर्गंध, मां ने खोला गेट तो बेटी का शव लटका मिला, गलने लगा था शरीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा जिले में कैलसा रोड पर ड्योढ़ी वाजिदपुर निवासी ड्राइवर चरन सिंह की बेटी काजल नया मुरादाबाद के सेक्टर-13 में किराये के मकान में रहती थीं। काजल की मां सुनीता का कहना है कि शुक्रवार से बेटी का फोन नहीं उठ रहा था। चिंता होने पर उन्होंने मुरादाबाद में दूध बेचने वाले गांव के दूधिये से पूछा कि क्या उसे बेटी के किराये के मकान की जानकारी है। मां का कहना है कि दूधिया बेटी का पता जानता था लेकिन वह बेटी की तलाश के लिए उनके साथ नहीं आया बल्कि वीडियो कॉल से उन्हें रास्ता बताता रहा। रविवार को वह पति के साथ बेटी की तलाश में मुरादाबाद आ गईं और दूधिये से वीडियो कॉल पर रास्ता समझकर उसके घर तक पहुंचीं।
उनका कहना है कि बेटी के किराये के मकान के पास पहुंचते ही तीखी दुर्गंध से परेशान हो गईं। मकान का दरवाजा भीतर से बंद था। खुलवाने के प्रयास सफल न होने पर पिता ने रोशनदान से भीतर झांका तो बेटी का शव फंदे पर लटका नजर आया। सूचना पर मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव फंदे से उतारा, जो गलने जैसी अवस्था में पहुंच चुका था। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए।
दो माह पहले मुरादाबाद आई थी काजल
सुनीता के मुताबिक बेटी काजल दो माह पहले मुरादाबाद आई थी। यहां लाइनपार के निजी कंप्यूटर संस्थान में पढ़ाती थी। इससे पहले वह कानपुर में काम करती थी। दिवाली के बाद से काजल का ड्योढ़ी वाजिदपुर स्थित घर जाना नहीं हुआ था। नया मुरादाबाद के जिस मकान को काजल ने किराये पर लिया था, उसकी मालकिन दिल्ली में रहती हैं।