{"_id":"5f4b54848d93a838c349cb20","slug":"story-of-rampur-nawabs-decorative-items-on-dining-table-estimated-to-cost-approx-60-lakh-rupees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोने के प्याले में खाना खाते थे रामपुर के नवाब, मेज की शोभा बढ़ाते थे 60 लाख रुपये के सजावटी सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने के प्याले में खाना खाते थे रामपुर के नवाब, मेज की शोभा बढ़ाते थे 60 लाख रुपये के सजावटी सामान
Sun, 30 Aug 2020 12:55 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
खाने की मेज पर सजे होते थे कीमती सामान
- फोटो : अमर उजाला
रामपुर रियासत के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां ढाई लाख के सोने के प्याले में खाना खाते थे। उनके खाने की मेज पर जो सजावट की चीजें होती थीं उनकी एक पीस की कीमत पांच लाख रुपये थी।
खाने की मेज पर सजे होते थे कीमती सामान
- फोटो : अमर उजाला
इंग्लिश क्रॉकरी की हर प्लेट पर रामपुर का मोनोग्राम छपा होता था। इस एक प्लेट की कीमत पंद्रह हजार रुपये थी। रामपुर के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां की संपत्ति के बंटवारे की प्रक्रिया के तहत कोर्ट में दाखिल मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार अंतिम शासक जिस सोने के प्याले में खाना खाते थे उस एक प्याले की कीमत ढाई लाख रूपये थी।
खाने की मेज पर सजे होते थे कीमती सामान
- फोटो : अमर उजाला
सोने के प्याले, छुरियों और कांटे के इस सेट में 24 आइटम थे। यानि उनकी खाने की मेज पर साठ लाख के सोने के बर्तन होते थे। नवाब रजा अली खां ने दो सौ पीस की इंग्लिश क्रॉकरी पर रामपुर रियासत का मोनोग्राम प्रिंट कराया था। इन प्लेटों पर सोने का पॉलिश था। इस एक प्लेट की कीमत पंद्रह हजार आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
खाने की मेज पर सजे होते थे कीमती सामान
- फोटो : अमर उजाला
इस तरह यह क्रॉकरी तीस लाख रुपये की है। नवाब रामपुर की खाने की मेज पर चांदी के डेकोरेशन पीस होते थे। इस एक पीस की कीमत पांच लाख रुपये आंकी गई है। डेकोरेशन पीस 20 थे। इस लिहाज से अंतिम शासक ने अपनी विरासत में एक करोड़ के चांदी के डेकोरेशन पीस छोड़े थे।
विज्ञापन
खाने की मेज पर सजे होते थे कीमती सामान
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि रिपोर्ट में एडिशनल आइटम्स के क्रम संख्या 6 और 8 पर दर्ज सोने-चांदी के बर्तनों की कीमत एक करोड़ साठ लाख और क्रम संख्या 7 पर दर्ज रामपुर मोनोग्राम वाली क्राकरी की कीमत तीस लाख आंकी गई है।