वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जहां दुनिया भर के देशों के विकास की रफ्तार रुक गई, वहीं लोगों की जीवन शैली में भी इससे बदलाव आया है। कोरोना महामारी के कारण इस साल 24 मार्च से देश भर में लॉकडाउन लगाया गया, इसके बाद अनलॉक लागू किया गया। लॉकडाउन के बाद अब शुरू हुए अनलॉक में जीवन सामान्य तो होने लगा है, मगर कोरोना का असर अभी भी साफ नजर आता है। सामाजिक दूरी के साथ ही लोगों के चेहरे पर अब मास्क ने जगह ले ली है। इन पांच माह के दौरान ही जैसे दुनिया बदल गई। आइए आपको मुरादाबाद की लॉकडाउन से पहले और बाद की तस्वीरें दिखाते हैं।
2 of 13
लॉकडाउन से पहले
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित गांगन पर गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार का ये नजारा लॉकडाउन से पहले का है। अब यहां सन्नाटा पसरा रहता है।
3 of 13
लॉकडाउन से पहले
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के लालबाग स्थित काली माता मंदिर में लॉकडाउन से पहले आरती के दौरान मौजूद लोग
4 of 13
लॉकडाउन के बाद
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के लालबाग स्थित काली माता मंदिर में लॉकडाउन के बाद मंदिर में पसरा सन्नाटा।
5 of 13
लॉकडाउन से पहले
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के चौमुखा बाजार पुल बाजार में लॉकडाउन से पहले के हालात