समाजवादी पार्टी में सब कुछ ठीक होने का दावा करने वाले नेता मंच से उतरते ही अपनी ही पार्टी की अंदरूनी खींचतान में घिर गए। रामगंगा विहार स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी उस समय नाराज होकर कार्यक्रम छोड़ गए, जब समर्थकों ने उनके सामने 2027 के विधानसभा चुनाव में मुरादाबाद सीट से सलीम अख्तर को टिकट दिलाने की मांग रख दी।
रतनपुर कलां में प्रस्तावित पीडीए महापंचायत को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पार्टी में किसी भी तरह के मतभेद से इन्कार किया था। उन्होंने कहा था कि सपा में मतभेद हो सकते हैं, मनभेद नहीं।
सभी नेताओं का लक्ष्य 2027 में पार्टी को भारी जीत दिलाना है। लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के कुछ ही मिनट बाद बैंक्वेट हॉल का माहौल बदल गया। सूत्रों के अनुसार भोजन के दौरान सलीम अख्तर समर्थकों ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी के सामने मुरादाबाद विधानसभा सीट पर टिकट की पैरवी करने की मांग रख दी।
2 of 6
मुरादाबाद में हुई पीडीए के बैठक में सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : संवाद
यह सुनते ही सिद्दीकी का पारा चढ़ गया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि... मैं टिकट दिलाने वाला कौन होता हूं, मुझे पार्टी में आए अभी कितना समय हुआ है। इतना कहकर वह खाने की टेबल से उठ गए और बाहर की ओर बढ़ गए। मौके पर मौजूद विधायक नवाब जान, सलीम अख्तर और अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी और हाथ झटकते हुए कार्यक्रम से निकल गए। खास बात यह रही कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के अधिकांश जनप्रतिनिधि नदारद रहे।
3 of 6
मुरादाबाद में हुई पीडीए के बैठक में सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : संवाद
सिर्फ विधायक नवाब जान और कुछ पदाधिकारी ही मौजूद थे, जबकि सांसद और अन्य विधायक कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। सिद्दीकी ने संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता और देहात विधायक हाजी नासिर कुरैशी की पत्नी की तबीयत खराब होने का तर्क दिया। घटनाक्रम ने सपा की अंदरूनी कलह को फिर उजागर कर दिया। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं।
4 of 6
मुरादाबाद में हुई पीडीए के बैठक में सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : संवाद
300 यूनिट बिजली मुफ्त, महिलाओं को 40000 की आर्थिक सहायता देगी सपा - नसीमुद्दीन
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मिशन 2027 के तहत भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। रामगंगा विहार स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि सपा पीडीए के दम पर 2027 में सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने दावा किया कि सपा सरकार बनने पर महिलाओं को 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी।
5 of 6
सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : संवाद
भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और अपराध चरम पर हैं। गैस सिलिंडर से लेकर रसोई तक सब महंगा हो चुका है। बुलडोजर कार्रवाई के मुद्दे पर नसीमुद्दीन ने कहा कि जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है, उसके घर बुलडोजर चलवा दिया जाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मेरे घर बुलडोजर नहीं चला सकते, क्योंकि चारों तरफ आर्मी के आवास हैं। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों से अधिकारियों को भेजकर चुनाव प्रभावित किए गए।