फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनाक्षी सिन्हा धोखाधड़ी केस: रोज किया पीएम, सीएम और डीजीपी को ट्वीट, 455 दिन की पूरी कहानी

Sat, 23 May 2020 08:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 23 May 2020 08:47 AM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha fraud case Victim tweets to Prime Minister Narendra Modi, Chief Minister Yogi Adityanath and DGP daily
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media
दबंग गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पर चार्जशीट मामले में पीड़ित प्रमोद शर्मा ने पुलिस के दफ्तर के खूब चक्कर लगाए। इसके बावजूद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं की। जब कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई तो प्रमोद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीजीपी हितेंद्र अवस्थी व एडीजी अविनाश चंद्र को हर रोज फेसबुक पर मैसेज और ट्वीट किया। 
Sonakshi Sinha fraud case Victim tweets to Prime Minister Narendra Modi, Chief Minister Yogi Adityanath and DGP daily
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media
इसके बाद पुलिस हरकत में आई। सीओ कटघर पूनम सिरोही ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में सोनाक्षी सिन्हा समेत पांच आरोपियों के खिलाफ लगभग 100 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। जांच में नामजद सभी आरोपियों की भूमिका सामने आई है।

 
Sonakshi Sinha fraud case Victim tweets to Prime Minister Narendra Modi, Chief Minister Yogi Adityanath and DGP daily
sonakshi sinha - फोटो : Social Media
आपको बता दें कि पुलिस ने जांच में सभी नामजद पांचों आरोपियों को आरोपी मानते हुए चार्जशीट दाखिल करने में 455 दिन लगा दिए। कटघर थानाक्षेत्र के शिवपुरी कालोनी निवासी प्रमोद कुमार शर्मा इवेंट मैनेजर हैं। उन्होंने 22 फरवरी 2019 को कटघर थाने में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनकी कंपनी के पदाधिकारी अभिषेक सिन्हा, मालविका पंजाबी, घूमिल ठक्कर, एडगर सकारिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha fraud case Victim tweets to Prime Minister Narendra Modi, Chief Minister Yogi Adityanath and DGP daily
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
जिसमें प्रमोद ने बताया था कि उन्होंने दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इसके लिए उन्होंने टेलेंट फु ल ऑन और एक्सीड एंटरटेनमेंट कंपनी के माध्यम से फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को बुलाने के लिए अनुबंध किया था। जिसके लिए अलग-अलग किस्तों में 29 लाख 92 हजार रुपये सोनाक्षी सिन्हा और उनकी कंपनी के खातों पर जमा किए गए थे। तय तारीख में सुबह फोन कर प्लेन का टिकट कराया था। इसके बाद भी सोनाक्षी कार्यक्रम में नहीं पहुंची थीं। 

 
विज्ञापन
Sonakshi Sinha fraud case Victim tweets to Prime Minister Narendra Modi, Chief Minister Yogi Adityanath and DGP daily
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media
मेरे पास कुछ दिन पहले ही जांच आई थी। मुझसे पहले दूसरे विवेचक ने विवेचना की थी। अधिकारियों के निर्देश पर ही इस मामले में कार्रवाई की गई है। 
विजेंद्र सिंह,  विवेचक

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed