फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंदौसी डबल मर्डर केस में वायरल वीडियो से बड़ा खुलासा, गोली मारने से पहले की पूरी बातचीत, देखें तस्वीरें

Wed, 20 May 2020 11:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 May 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
Chandausi Double Murder Case Big revealing from viral vedio see photos
Chandausi Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला।
मुरादाबाद बाद के चंदौसी में सपा नेता छोटेलाल डबल मर्डर में दोनों पक्षों में खूब कहा सुनी हुई। घटना की वायरल हुई वीडियो में मृतक छोटे लाल आरोपी जितेंद्र से बोले: बात सुनकर, मारकर दिखा गोली.. (गाली दी)। इसके बाद आरोपी जितेंद्र व शर्मेंद्र वापस लौटे और सीधे गोली मार दी। 
Chandausi Double Murder Case Big revealing from viral vedio see photos
Chandausi Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
बहजोई के गांव फतेहपुर शमसोई में हुई घटना वीडियो वायरल हो रहा है। मौके पर सड़क निर्माण को मनरेगा के तहत मिट्टी का कार्य चल रहा है। आरोपी जितेंद्र व उसके बेटे शर्मेंद्र के हाथ में लाइसेंसी रायफल है। दो मिनट 37 सेकेंड का वीडियो है। 

 
Chandausi Double Murder Case Big revealing from viral vedio see photos
Chandausi Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला।
वीडियो की शुरुआत में अन्य व्यक्ति बोला: जितेंद्र मान जा मेरी बात मान जा। 
छोटेलाल दिवाकर बोले : चला रायफल चला, चला रायफल चला। 
शर्मेंद्र- मार देंगे। अन्य व्यक्ति: खेतों से मिट्टी डालने को मना करा दिया है।
शर्मेद्र : फिर क्या बात रह गई। हमें मिट्टी से एतराज नहीं है। सबके खेतों से डालोगे, तो हमारे में से भी डाल लेना। हम मना नहीं कर रहे डालने को। छोटेलाल: चला रायफल चला। दिखा गोली कितनी है। मार, मार। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandausi Double Murder Case Big revealing from viral vedio see photos
Crime news - फोटो : अमर उजाला।
दोनों आरोपी हवा में रायफल उठा लेते हैं। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मचती है, कुछ बीच लोग बीच बचाव करा देते हैं। शर्मेंद्र- कुछ असभ्य शब्द बोलते हुए। 
अन्य व्यक्ति: (जितेंद्र को) तुम तो बहुत समझदार आदमी हो, तुम तो बहुत बेकार आदमी निकले। कुछ लोग बीच बचाव कराते हैं। आरोपी जितेंद्र व शर्मेंद्र वापस जाने लगते हैं। 
दस-बारह कदम की दूरी पर पहुंचने के बाद मृतक छोटेलाल जितेंद्र को गोली मारने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। बोले, अरे यहां आ यहां। अरे बात सुन, अरे बात सुन। तो मार दे गोली, ना गोली मार दे।.... छोटेलाल गाली देते हैं। 
 
विज्ञापन
Chandausi Double Murder Case Big revealing from viral vedio see photos
Chandausi Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उनके पीछे खड़े अन्य लोगों की आवाज : गाली क्यों दे रहे हो भईया यार। गाली से क्या मलतब है।
छोटेलाल की आवाज: रायफल लाया है, खेत में कोई गोली थोड़ी पड़ी है। 
गाली की बात सुनकर जितेंद्र और शर्मेंद्र वापस लौट आते हैं और रायफल तान देते हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed