फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: दो चिताओं पर जले चार शव... बीवी और बच्चों के शवों को देख फूट पड़ा; आंखों में सैलाब बनकर छलका सीने का दर्द

Sat, 29 Nov 2025 03:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 29 Nov 2025 03:47 PM IST
सार

संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार की शाम हुए हादसे में आदमपुर के परिवार के छह लोगों की मौत के बाद पूरे गांव में गम का माहौल है। शुक्रवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद देववती और कपिल के शव उनके घर पहुंचे तो चीत्कार मच गई।

विज्ञापन
Six members of a family died in an accident on the Ganga Expressway in Sambhal
संभल में सड़क हादसे में परिवार के छह की माैत - फोटो : अमर उजाला

संभल के बहजोई के गांव बिसारू में शुक्रवार को मातमी माहौल दिखाई दिया। चार शव जब एंबुलेंस से गांव पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। जिसने भी शव देखे उसकी आंख से आंसू छलक पड़े। इससे भी दर्दनाक मंजर तब दिखा जब मां के शव के साथ बच्चों के शव चिता पर रखे गए। एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। बराबर में ही दूसरे शव का अंतिम संस्कार किया। 



एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से गांव बिसारू के साथ अमरोहा के आदमपुर और बागड़पुर में भी गमगीन माहौल रहा। रिश्तेदार वक्त को कोसते दिखाई दिए। जिस परिवार में बृहस्पतिवार की शाम तक खुशियों का माहौल था। अब उनका गम किसी से देखा नहीं जा रहा। 

Six members of a family died in an accident on the Ganga Expressway in Sambhal
संभल में एक ही परिवार के छह लोगों की माैत के बाद गमगीन ग्रामीण और परिजन - फोटो : संवाद
शाम को करीब साढ़े चार बजे रोहित की पत्नी रेनू (35), बेटा भाष्कर (7), बेटी रिया (10) और रोहित के भाई सुनील की पत्नी गीता (28) का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे। हादसे से बुरी तरह कुचल चुके इन शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए कुछ लोगों ने जिम्मेदारी ली। 
 
Six members of a family died in an accident on the Ganga Expressway in Sambhal
संभल में एक ही परिवार के छह लोगों की माैत। - फोटो : संवाद
करीब छह बजे शव गांव के बाहर श्मशान घाट तक पहुंचे। रेनू की चिता पर रिया और भास्कर का भी शव रखा गया। इनकी चिता के नजदीक ही गीता की चिता बनाई। दोनों चिताएं एक साथ जलाई गईं। दो चिता पर चार शव देखकर हर आंख से आंसुओं की धार बह पड़ी। ग्रामीण और रिश्तेदार वक्त को कोसते रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Six members of a family died in an accident on the Ganga Expressway in Sambhal
संभल में एक ही परिवार के छह लोगों की माैत। गमगीन ग्रामीण और परिजन - फोटो : संवाद
वहीं, दूसरी ओर एहतियाती तौर पर अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस की भी निगरानी रही। हालांकि शांतिपूर्ण तरीके से अंतिम संस्कार कर दिए गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाली रोहित की बहन देववती (40) और बागड़पुर निवासी भांजे कपिल (12) का अंतिम उनके गांवों में किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके गांव चले गए थे। सभी छह पोस्टमार्टम संभल में ही किए गए हैं।
विज्ञापन
Six members of a family died in an accident on the Ganga Expressway in Sambhal
गमगीन ग्रामीण और परिजन - फोटो : संवाद
नामकरण से लौटते समय काल के  गाल में समाए परिवार के छह लोग
अमरोहा के आदमपुर में करीब 10 वर्षों से रोहित सराफा का कारोबार करते हैं। बृहस्पतिवार को छोटे भाई डेविड की बेटी के नामकरण में शामिल होने के लिए पैतृक गांव बिसारू आए थे। साथ में पत्नी, बेटी, दो बेटे, बहन, भाभी और भांजा था। कार्यक्रम में शामिल होकर जब लौट रहे थे तो रात को करीब सात बजे हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर धतरा के नजदीक गंगा एक्सप्रेसवे पर सब्जी से भरी पिकअप ने उनकी कार को टक्कर मार दी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed