फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुसाइड नोट में लिखा: बेटी मुझे माफ कर देना तुम्हारे पापा के बिना जीना मुश्किल हो गया...और फंदे पर झूल गई महिला

Tue, 06 Sep 2022 12:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 06 Sep 2022 12:58 PM IST
विज्ञापन
Woman Suicide Woman body found hanging in Buddhi Vihar in moradabad, suicide note written in diary
महिला ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के मझोला के बुद्धि विहार में एक महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। कोरोना की दूसरी लहर में उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके

बाद से वह डिप्रेशन में चल रही थी। उसने अपनी इकलौती बेटी के नाम एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें उसने लिखा है कि बेटी मुझे माफ कर देना, तुम्हारे
पिता के बिना जीना मुश्किल हो गया था। बिलारी के भूड़ा निवासी प्रीति सिंह तोमर (35) की शादी छह साल पहले बदायूं के बिल्सी थानाक्षेत्र के रहेणिया प्याऊ निवासी दिनेश प्रताप सिंह के साथ हुई थी। दिनेश कार चालक थे और कोरोना की दूसरी लहर में उनकी मृत्यु हो गई थी। प्रीति दो माह से बुद्धि विहार में सेंटमैरी स्कूल के पीछे किराये के मकान में बेटी गार्गी (5) और देवर विशेष प्रताप सिंह के साथ रह रही थी। सोमवार सुबह दस बजे गेट के पास खड़ी गार्गी रो रही थी। आस पड़ोस के लोगों ने बच्ची से पूछताछ की। तब उसने बताया कि उसकी मम्मी झूला झूल रही हैं।
Woman Suicide Woman body found hanging in Buddhi Vihar in moradabad, suicide note written in diary
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गेट खोलकर मकान में प्रवेश किया। तब देखा कि प्रीति का शव साड़ी के सहारे जाल से लटका हुआ था। पुलिस
को मौके से एक डायरी मिली है। जिसमें प्रीति ने अपनी बेटी को संबोधित करते हुए लिखा है कि बेटी गार्गी मुझे माफ कर देना। तुम्हारे पिता के बिना जीना
मुश्किल हो गया है। मैं तुम्हें प्यार नहीं दे पाई। तुम्हारे पिता की मौत को भुला नहीं पा रही हूं। 
Woman Suicide Woman body found hanging in Buddhi Vihar in moradabad, suicide note written in diary
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पति के बिना एक महिला को क्या-क्या झेलना पड़ा है। मैंने तुम्हारे पिता के जाने के बाद महसूस किया है। मेरी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है। किसी को परेशान नहीं किया जाए। तुम अपनी नानी के घर रहना और खूब मन लगाकर पढ़ाई करना। सूचना मिलने पर ससुराल और मायके वाले भी आ गए। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नमूने लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Woman Suicide Woman body found hanging in Buddhi Vihar in moradabad, suicide note written in diary
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
इसके बाद पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके से सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन
Woman Suicide Woman body found hanging in Buddhi Vihar in moradabad, suicide note written in diary
महिला का शव फंदे से लटका मिला। - फोटो : अमर उजाला
फंदे पर लटका था महिला का शव
मासूम बेटी को लगा मम्मी झूला झूल रही हैं पांच साल की मासूम बेटी रोज की तरह सुबह जागी तो उसे मम्मी दिखाई नहीं दी। बच्ची ने पहले तो मम्मी की तलाश की। इसके बाद उसने आवाज दी। मासूम को कोई जवाब नहीं मिला। उसने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो जाल से साड़ी के सहारे महिला का शव लटका हुआ था। उसने मम्मी के पैरों को पकड़ कर हिलाया, लेकिन मम्मी कोई जवाब नहीं दे पाई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed