फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: कारोबारी की मां का कत्ल, नौकर ने ही बुजुर्ग को इसलिए मारा, इस कारण बची नौकरानी की जान; सचिन ने बताई कहानी

Fri, 16 May 2025 12:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 16 May 2025 12:54 PM IST
सार

मुरादाबाद में नौकर ने ही कारोबारी की मां की हत्या की थी। पुलिस ने नौकर को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। आरोपी नौकर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने हत्या की वजह भी बताई है।

विज्ञापन
Servant killed businessman mother when she protested against robbery In Moradabad
परंपरा सोसायटी में हत्याकांड का खुलासा। पकड़ा गया आरोपी सचिन - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद के सिविल लाइंस की परंपरा सोसायटी में केमिकल कारोबारी दया किशन रस्तोगी की मां प्रमोद रस्तोगी (75) की हत्या करने वाले नौकर सचिन सक्सेना को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने लूट के विरोध पर हत्या करने की बात स्वीकार की। आरोपी के पास से लूटे गए जेवर भी मिले। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।



एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि रामगंगा विहार की परंपरा सोसायटी में में कारोबारी दया किशन रस्तोगी का दो मंजिला मकान है। उनकी बेटी ज्योतिका रस्तोगी पुणे में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। 

Servant killed businessman mother when she protested against robbery In Moradabad
बुजुर्ग महिला प्रमोद रस्तोगी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

घर में बुजुर्ग के अलावा नौकर और नौकरानी थे
पांच मई की सुबह कारोबारी अपनी पत्नी रेखा, बेटे ईशान के साथ बेटी के पास गए थे। घर में मां प्रमोद रस्तोगी की देखभाल के लिए कोतवाली के चौमुखापुल निवासी नौकर सचिन सक्सेना और सिविल लाइंस की हिमगिरी कॉलोनी निवासी नौकरानी अनीता को छोड़कर गए थे। 

Servant killed businessman mother when she protested against robbery In Moradabad
मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

ऊपरी मंजिल पर सफाई कर रही थी नौकरानी अनीता
एसपी के अनुसार आठ मई की दोपहर करीब दो बजे नौकर सचिन प्रमोद रस्तोगी की हत्या कर उनके जेवर लूटकर भाग गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सचिन को दबोच लिया। उसने पूछताछ में बताया कि घटना वाले दिन नौकरानी अनीता ऊपरी मंजिल पर सफाई कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Servant killed businessman mother when she protested against robbery In Moradabad
परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

हॉकी मारकर की हत्या
कारोबारी की मां नीचे ही अपने कमरे में सो रही थीं। सचिन को नशा करने के लिए पैसों की जरूरत थी। उसने प्रमोद रस्तोगी के कंगन उतारने की कोशिश की। इसी दौरान वह जाग गईं और विरोध करने लगीं। उन्होंने अपने बेटे से शिकायत करने की बात कहीं तो सचिन ने पास में रखी हॉकी उठाकर उनके सिर पर मारकर दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Servant killed businessman mother when she protested against robbery In Moradabad
मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद सचिन ने सोने के कंगन, सोने की चेन, अंगूठी व मोबाइल लूट लिया था। फिर रसोई में जाकर खून से सने अपने कपड़े थैली में रख लिए और दूसरे कपड़े पहनकर लेट गया। वो सोने का नाटक करने लगा। नौकरानी नीचे आई और शोर मचाया तो आरोपी भाग गया था। बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed