{"_id":"6abf6e0a0e055ef7100fa7b9","slug":"sambhal-wanted-pocso-accused-suicide-by-jumping-in-front-of-train-in-babrala-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: बबराला में पॉक्सो का वांछित आरोपी ने ट्रेन से कटकर दी जान, छह वर्ष की बच्ची से अश्लील हरकत का था आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: बबराला में पॉक्सो का वांछित आरोपी ने ट्रेन से कटकर दी जान, छह वर्ष की बच्ची से अश्लील हरकत का था आरोप
Fri, 02 Oct 2026 02:10 PM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी
Published by: Vimal Sharma
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:10 PM IST
सार
बबराला में छह वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत के आरोप में वांछित 45 वर्षीय आरोपी ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के नीचे आकर जान दे दी। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
चंदाैसी पुलिस कर रही जांच
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
बबराला में छह वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत करने के वांछित आरोपी ने बृहस्पतिवार देर रात रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के नीचे आकर जान दे दी। घटना की सूचना पर आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बबराला थाना क्षेत्र निवासी बच्ची के पिता ने 23 सितंबर को थाने में तहरीर देकर एक गांव निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में आरोप लगाया था कि 21 सितंबर की सुबह आरोपी उनकी बच्ची को खेत की ओर ले गया। वहां उसके साथ अश्लील हरकत की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी बीच देर रात आरोपी बबराला रेलवे स्टेशन पहुंचा और ट्रेन के नीचे आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष लवनीश चौधरी ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी ने ट्रेन के नीचे आकर जान दे दी।
रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिवार में दो बेटियां और दो बेटे हैं। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।