फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married maternal uncle marries niece in Amroha

शादीशुदा मामा ने भांजी से की शादी: युवती 19 साल तो युवक 30 का, मंदिर में रचाया ब्याह, कई साल से था प्यार

Fri, 02 Oct 2026 10:00 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, डिडौली (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, डिडौली (अमरोहा) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 02 Oct 2026 10:00 AM IST
सार

अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में 30 वर्षीय शादीशुदा मामा ने 19 वर्षीय भांजी से मंदिर में शादी की। पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
Married maternal uncle marries niece in Amroha
मामा ने भांजी से की शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में 30 वर्षीय शादीशुदा युवक ने अपनी 19 वर्षीय सगी भांजी से मंदिर में शादी कर ली। घटना की जानकारी सामने आने के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल मामले में किसी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवक की शादी करीब सात वर्ष पहले हो चुकी है। वह युवती की मां का सगा छोटा भाई है। ग्रामीणों के अनुसार, मामा और भांजी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की चर्चा थी। युवती पर अपने मामा के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी। इसके बाद दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली। घटना की जानकारी जब गांव के लोगों को हुई तो वे हैरान रह गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्ते में मामा-भांजी होने के कारण शादी की चर्चा आसपास के गांवों तक भी पहुंच गई। ग्रामीणों के बीच पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की बातें होती रहीं। युवक पहले से शादीशुदा होने के कारण मामले को लेकर और भी चर्चा बनी हुई है। 

विज्ञापन

वहीं, सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि अभी किसी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत प्राप्त होने पर मामले की जांच की जाएगी और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed