फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संभल हिंसा: बवाल में मारे गए युवकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा... शरीर में मिली 315 बोर की गोली

Mon, 25 Nov 2024 03:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Nov 2024 03:25 PM IST
सार

संभल हिंसा में मारे गए कुछ युवकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस ने उपद्रवियों को काबू करने के लिए पहले आंसू गैस के गोले छोड़े और जब भीड़ नियंत्रित नहीं हुई तो रबर बुलेट चलाई गईं। वहीं उपद्रवियों ने पुलिस पर देशी हथियार से फायरिंग की। 

विज्ञापन
Sambhal Violence Update Postmortem Report Reveals 315 Bore Bullet Found in Youth Bodies Killed in Clash
Sambhal Violence - फोटो : अमर उजाला
संभल में बवाल के दौरान पुलिस ने गोली नहीं चलाई। उपद्रवियों द्वारा पुलिस पर की गई फायरिंग में ही जान गई हैं। दो लोगों के शरीर में गोली लगने के निशान मिले हैं। गोली उनके शरीर से पार निकल गई। वहीं तीसरे मृतक के शरीर में 315 बोर की गोली मिली है। यह कहना है संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का। एसपी ने बताया कि पुलिस ने उपद्रवियों को काबू करने के लिए पहले आंसू गैस के गोले छोड़े और जब भीड़ नियंत्रित नहीं हुई तो रबर बुलेट चलाई गईं। वहीं उपद्रवियों ने पुलिस पर फायरिंग की। 


उपद्रवियों की फायरिंग में ही तीन लोगों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। दो अन्य की माैत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। एसपी ने बताया कि जहां-जहां उपद्रवियों ने बवाल किया है वहां की सीसीटीवी फुटेज चेक कराई जा रही है। 25 से अधिक को गिरफ्तार किया गया है। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। अन्य को चिह्नित किया जा रहा है। 
Sambhal Violence Update Postmortem Report Reveals 315 Bore Bullet Found in Youth Bodies Killed in Clash
Sambhal Violence - फोटो : अमर उजाला
हिंसा के बाद स्थिति नियंत्रण में: कमिश्नर 
कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि संभल में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और शहर में शांति स्थापित है। जहां हिंसा हुई थी वहां कुछ दुकानें बंद हैं, लेकिन बाकी इलाकों में सामान्य स्थिति है और कोई तनाव नहीं है। सभी जगहों पर पुलिस तैनात है। कमिश्नर ने बताया कि हिंसा के दौरान कुछ युवाओं ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन इस मामले में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि हिंसा के दौरान कुछ लोगों ने मस्जिद पर पथराव करने की कोशिश की थी, जिनकी पहचान सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है।
Sambhal Violence Update Postmortem Report Reveals 315 Bore Bullet Found in Youth Bodies Killed in Clash
उपद्रवियों द्वारा तोड़ी गई कार - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का फैसला लिया है। कमिश्नर ने यह भी स्पष्ट किया कि हिंसा में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन पर रासूका तक लगाया जाएगा।  पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों की मौत देशी बंदूक से हुई है। पुलिस जांच कर रही है कि इस हिंसा के पीछे किसका हाथ था। कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पूरी तैयारी की गई है और भविष्य में ऐसी कोई घटना नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने हिंसा में युवाओं के शामिल होने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह उकसावे के बाद मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sambhal Violence Update Postmortem Report Reveals 315 Bore Bullet Found in Youth Bodies Killed in Clash
उपद्रवियों ने वाहनों को किया आग के हवाले - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद कमिश्नर बोले- आरोपियों पर लगेगा रासुका
मुरादाबाद मंडलायुक्त अंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति शांत है। उन्होंने बताया कि हिंसा के मामले में जांच जारी है और कई एफआईआर दर्ज की गई हैं। मंडलायुक्त ने कहा, "सपा सांसद जिआउर्रहमान बर्क और स्थानीय विधायक के बेटे पर भीड़ को उकसाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। हिंसा में घायलों का इलाज चल रहा है। उन्होंने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो दोषियों पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) भी लगाया जाएगा। प्रशासन ने हालात को नियंत्रण में रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
Sambhal Violence Update Postmortem Report Reveals 315 Bore Bullet Found in Youth Bodies Killed in Clash
संभल में पथराव और आगजनी के बाद के हालात - फोटो : अमर उजाला

'देशी हथियार से की गई पुलिस पर फायरिंग'

संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पुलिस ने उपद्रवियों को काबू करने के लिए पहले आंसू गैस के गोले छोड़े और जब भीड़ नियंत्रित नहीं हुई तो रबर बुलेट चलाई गईं। उपद्रवियों ने पुलिस पर देशी हथियार से फायरिंग की। इसी फायरिंग में तीन लोगों की माैत हुई है। एसपी ने बताया कि जहां-जहां उपद्रवियों ने बवाल किया है वहां की सीसीटीवी फुटेज चेक कराई जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed