{"_id":"6753fcf3052fd91e8e0fce78","slug":"sambhal-violence-firing-was-done-three-different-pistols-account-also-taken-from-license-holders-2024-12-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संभल हिंसा: तीन अलग-अलग बोर की पिस्टल से हुई थी फायरिंग, लाइसेंसधारियों से भी लिया जाएगा कारतूस का हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल हिंसा: तीन अलग-अलग बोर की पिस्टल से हुई थी फायरिंग, लाइसेंसधारियों से भी लिया जाएगा कारतूस का हिसाब
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 07 Dec 2024 02:51 PM IST
सार
संभल हिंसा में विदेशी कारतूस और तीन अलग-अलग बोर की पिस्टल के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है। पुलिस को घटनास्थल से पाकिस्तान और अमेरिका निर्मित कारतूस व खोखे मिले हैं। एसआईटी उपद्रवियों और पिस्टल की तलाश में जांच कर रही है।
विज्ञापन
1 of 7
संभल में मिले पाकिस्तान में बने कारतूस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पुलिस का कहना है कि जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में विदेशी कारतूस का इस्तेमाल हुआ था, यह स्पष्ट हो गया है। जांच में यह भी पता चला है कि बवाल में तीन अलग-अलग बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, पुलिस को अभी तक इन पिस्टल और इनका इस्तेमाल करने वाले उपद्रवियों की जानकारी नहीं मिली है।
2 of 7
संभल में मिले पाकिस्तान में बने कारतूस
- फोटो : संवाद
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि दो एसआईटी टीम मामले की जांच कर रही हैं। एसआईटी आरोपियों की तलाश में लगी है। एसपी ने बताया कि दो कारतूस और आठ खोखे मिले हैं। जिसमें 9एमएम बोर का एक कारतूस और एक खोखा पाकिस्तान निर्मित है। जबकि, 7.65 एमएम का एक कारतूस और एक खोख, 312 बोर का एक कारतूस और तीन खोखे अमेरिका निर्मित हैं।
3 of 7
संभल में मिले पाकिस्तान में बने कारतूस
- फोटो : संवाद
.32 बोर के दो खोखे मिले हैं वह भारत निर्मित हैं या विदेशी इसकी छानबीन फॉरेंसिक टीम कर रही है। एसपी ने बताया कि यह सभी कारतूस और खोखे जामा मस्जिद के पीछे टंकी रोड से नीम वाली जियारत तक बरामद किए गए हैं। शुक्रवार को नमाज के चलते छानबीन टीमों द्वारा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
संभल में मिले पाकिस्तान में बने कारतूस
- फोटो : संवाद
शनिवार को फिर से छानबीन कराई जाएगी। मालूम हो 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान उपद्रव किया गया था। जिसमें पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई थी। इसी दौरान पिस्टल का भी इस्तेमाल किया गया। बवाल के बाद छानबीन करने पहुंची एसआईटी को यह कारतूस और खोखे मिले हैं।
विज्ञापन
5 of 7
संभल में मिले पाकिस्तान में बने कारतूस
- फोटो : संवाद
शस्त्र लाइसेंस धारकों का भी डाटा खंगाला जाएगा
जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल की चपेट में मोहल्ला कोटगर्वी, नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा आया है। इस इलाके में 20 हजार से ज्यादा आबादी है। इन तीनों ही इलाके में शस्त्र लाइसेंस भी काफी हैं। इन सभी लाइसेंस धारकों का डाटा निकाला जाएगा। एसपी ने बताया कि इन लाइसेंस धारकों से कारतूस इस्तेमाल का हिसाब लिया जाएगा। जिससे यह स्पष्ट हो सके कि इन लाइसेंस धारकों के कारतूस तो बवाल में इस्तेमाल नहीं किए गए हैं। इस छानबीन को भी एसआईटी ही करेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।