फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संभल हिंसा: 'इस बात से हुआ था भ्रम... भीड़ उग्र हुई और हो गया बवाल'; मस्जिद कमेटी के सदर का बड़ा आरोप

Tue, 26 Nov 2024 08:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 26 Nov 2024 08:38 AM IST
सार

संभल हिंसा में जामा मस्जिद कमेटी के सदर ने प्रेसवार्ता कर गंभीर आरोप लगाए और बताया कि भीड़ क्यों उग्र हुई थी। जिसके बाद हिंसा भड़क उठी। जानिए उन्होंने क्या आरोप लगाए

विज्ञापन
Sambhal Violence Crowd Confused due to Water Being Drained out of pond SDM also got pond fountain closed
Sambhal Violence - फोटो : अमर उजाला
संभल हिंसा में जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट ने सोमवार को प्रेस वार्ता करते हुए बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एसडीएम ने मस्जिद के अंदर हौज में भरा पानी निकलवाया तो बाहर खड़ी भीड़ को भ्रम हुआ कि बिना अनुमति मस्जिद की खोदाई शुरू करा दी गई है। लोगों ने जानकारी मांगी तो सीओ ने गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद भीड़ उग्र हुई और बवाल हो गया। एसडीएम ने डीएम और एसपी के मना करने के बाद भी पानी निकलवाया। इसलिए एसडीएम और सीओ दोनों बवाल के जिम्मेदार हैं। 


 
Sambhal Violence Crowd Confused due to Water Being Drained out of pond SDM also got pond fountain closed
संभल कोतवाली में पुलिस हिरासत में जामा मस्जिद के सदर जफर अली एडवोकेट - फोटो : संवाद
जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली ने कहा कि सर्वे 19 नवंबर को पूरा हो गया था। रविवार को डीएम के आदेश पर सर्वे हुआ जो गलत था। मस्जिद की पैमाइश भी सर्वे में नहीं होनी चाहिए थी। इसके बाद भी पैमाइश की गई। कमेटी ने विरोध किया, लेकिन प्रशासन मानने को तैयार नहीं हुआ। हौज का फव्वारा भी एसडीएम ने ही बंद कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके सामने भीड़ पर फायरिंग की। इस पूरे बवाल की जिम्मेदारी संभल एसडीएम वंदना मिश्रा और सीओ अनुज चौधरी की है। जिनकी जान गई है, उन्हें इन्साफ मिलना चाहिए।

 
Sambhal Violence Crowd Confused due to Water Being Drained out of pond SDM also got pond fountain closed
संभल में भीड़ और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
भीड़ से मैंने खुद कहा, चले जाओ
जामा मस्जिद कमेटी के सदर ने बताया है कि जब पुलिस को गोली चलाने के आदेश मिले तो वह भीड़ के पास पहुंचे। वहां जाकर बताया कि सब लोग चले जाओ, पुलिस लिस को गोली चलाने के आदेश मिल गए हैं। सदर का दावा है कि काफी संख्या में लोग वापस लौट गए थे। जो लोग बचे थे, उन पर गोली चलाई गई। जफर अली ने शहर के जनप्रतिनिधियों पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि सांसद, विधायक और चेयरमैन हमारी बात सही ढंग से नहीं रख रहे हैं। इसलिए हम अपने हक की बात कहने के लिए प्रेसवार्ता कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sambhal Violence Crowd Confused due to Water Being Drained out of pond SDM also got pond fountain closed
Sambhal Jama Masjid case - फोटो : संवाद
मुझे हिरासत में नहीं लिया गया, लेकिन भारी पुलिस फोर्स के साथ पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया था। अधिकारियों ने प्रेसवार्ता को लेकर सवाल किए। मैंने पुलिस प्रशासन पर जो आरोप लगाए हैं, उनके बारे में बातचीत की। मैं अपने बयान पर कायम हूं।- जफर अली, सदर, जामा मस्जिद संभल
 
विज्ञापन
Sambhal Violence Crowd Confused due to Water Being Drained out of pond SDM also got pond fountain closed
sambhal jama masjid case - फोटो : अमर उजाला
जामा मस्जिद के सदर को हिरासत में नहीं लिया गया था। उनसे प्रेसवार्ता में भ्रमित करने वाले बयान देने को लेकर कोतवाली में पूछताछ की गई थी। सदर द्वारा लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। उनके बयान में ही पूरा खंडन हो रहा है। वह बार-बार अपनी बात से पलटते दिखाई और सुनाई दे रहे हैं। - कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed