फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संभल हिंसा: चार रास्तों से आई थी भीड़...बवाल में सड़क पर युवा और नाबालिग तो छतों से महिलाओं ने बरसाए थे पत्थर

Tue, 26 Nov 2024 08:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 26 Nov 2024 08:28 AM IST
सार

संभल में हुए बवाल में शामिल आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस रिश्तेदारों के बारे में जानकारी जुटा रही है। 

विज्ञापन
Sambhal Violence Police raids search accused Ran away from home information is being collected about relatives
Sambhal Violence - फोटो : अमर उजाला
संभल में हुए बवाल के आरोपियों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी है। अब तक 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें तीन नाबालिग भी हैं। एक दर्जन से ज्यादा लोग हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ कर अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा फुटेज देखकर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है। जो आरोपी अपने घरों पर ताले लगाकर भाग निकले हैं, उनके रिश्तेदारों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सड़कों पर पुलिस की गश्त के बीच बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा।


 
Sambhal Violence Police raids search accused Ran away from home information is being collected about relatives
उपद्रवियों ने वाहनों को किया आग के हवाले - फोटो : अमर उजाला
संभल में रविवार को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान चंद मिनट में ही चार रास्तों से आई भीड़ मस्जिद के बाहर जुट गई थी। इसके अलावा छतों पर महिलाएं थीं। जब बवाल शुरू हुआ तो सड़क पर युवा और नाबालिग व छतों से महिलाओं ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट चलाकर बवाल को नियंत्रित किया। फिर कार्रवाई भी शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने सात मुकदमे दर्ज कराए हैं।
Sambhal Violence Police raids search accused Ran away from home information is being collected about relatives
संभल कोतवाली में पुलिस की गिरफ्त में बवाल करने के आरोपी - फोटो : संवाद
तीन महिला, तीन नाबालिग समेत 27 गिरफ्तार
रविवार रात से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। सोमवार तक तीन महिलाओं और तीन नाबालिगों समेत 27 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ एक दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। सोमवार को पुलिस टीमों ने उन घरों की सूची तैयार की है। साथ ही घरों से भागे लोगों के रिश्तेदारों की जानकारी जुटाकर वहां भी दबिश दी जा रही है। सोमवार देर रात तक पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश देती रहीं। पुलिस की टीमें हिरासत में लिए गए लोगों को फोटो दिखाकर पथराव करने वालों की पहचान कराने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sambhal Violence Police raids search accused Ran away from home information is being collected about relatives
संभल में ड्यूटी चेक करते डीआईजी मुनिराज जी - फोटो : अमर उजाला
देर रात पहुंचे एडीजी, मंडल भर के अधिकारियों के साथ की बैठक
बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा सोमवार देर रात संभल पहुंच गए और उन्होंने मंडल भर के अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे मामले की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने आगे की रणनीति भी बनाई है। संभल में सीएए बवाल के दौरान एडीजी रमित शर्मा मुरादाबाद के आईजी थे। तब उन्होंने 15 दिन तक संभल में रहकर बवाल को शांत कराया था। मीटिंग में उन्होंने अफसरों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें बताया कि बवाल को कैसे शांत कराना है। उन्होंने डीआईजी मुनिराज जी और एसपी संभल के साथ ही अन्य अधिकारियों से भी अब तक की कार्रवाई और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है। मंडल के अन्य जनपदों के पुलिस अधिकारी भी संभल पहुंच चुके हैं। 
 
विज्ञापन
Sambhal Violence Police raids search accused Ran away from home information is being collected about relatives
संभल में जहां हुआ बवाल, वहां पर फ्लैगमार्च करते एएसपी श्रीश्चंद्र - फोटो : अमर उजाला
अफसरों ने फोर्स संग संभल में पैदल मार्च
शहर पूरी तरह शांत है, लेकिन पुलिस अधिकारी फोर्स संग सड़कों पर गश्त कर रहे हैं। देर रात पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के साथ पैदल मार्च किया। उन्होंने इस दौरान लोगों से अपील भी की वह किसी अफवाह पर ध्यान न दें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed