फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sambhal Violence: संभल हिंसा का एक और नया वीडियो सामने आया...जामा मस्जिद के पीछे बाइकों को फूंकते दिखे उपद्रवी

Sat, 30 Nov 2024 01:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 30 Nov 2024 01:25 PM IST
सार

संभल में हुए बवाल के बाद रोजाना नए-नए वीडियो सामने आ रहे हैं। अब जामा मस्जिद के पीछे बाइकों को फूंकते हुए उपद्रवियों का नया वीडियो सामने आया है। तीन कार और चार बाइकों को उपद्रवियों ने जामा मस्जिद के पीछे फूंक दिया था।

विज्ञापन
Sambhal Violence A New video surfaced of rioters burning bikes behind Jama Masjid
Sambhal Violence - फोटो : अमर उजाला
संभल में हुई हिंसा का एक और नया वीडियो सामने आया है। संभल जामा मस्जिद के पीछे सड़क पर उपद्रवियों ने तीन कार और छह बाइक को रविवार की सुबह उपद्रव के दौरान फूंक दिया था, इसका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उपद्रवी एक बाइक में आग लगाकर दूसरी बाइक को उसके नजदीक लाते हुए दिख रहे हैं। इसी तरह के वीडियो लगातार जारी हो रहे हैं। जिससे स्पष्ट हो रहा है कि शहर में संपत्ति का नुकसान उपद्रवियों ने किस तरह किया है। रविवार की सुबह नौ बजे बड़ी संख्या में लोग जामा मस्जिद के नजदीक एकत्र हो गए थे। 


 
Sambhal Violence A New video surfaced of rioters burning bikes behind Jama Masjid
Sambhal Violence - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मस्जिद में सर्वे का काम चल रहा था। भीड़ बढ़ी तो पुलिस और भीड़ के बीच झड़प शुरू हो गई थी। बवाल इतना बढ़ा कि पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई। इस बवाल के दौरान ही पांच लोगों की जान गई है। अब इस उपद्रव के वीडियो और फोटो के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इसी छानबीन में बाइक फूंकने का वीडियो सामने आया है। जिसमें कई उपद्रवी एक बाइक में आग लगाते हैं और बाद में दूसरी बाइक को उसके ऊपर डाल देते हैं। इसी तरह तीन कारों में भी आग लगाई गई।

 
Sambhal Violence A New video surfaced of rioters burning bikes behind Jama Masjid
संभल में पथराव करने के आरोपियों के पुलिस ने जारी किए पोस्टर - फोटो : पुलिस
250 उपद्रवियों के फोटो पुलिस ने कर दिए हैं जारी, पोस्टर भी लगाए जाएंगे
जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल उपद्रवियों की पहचान के लिए टीमें लगी हुई हैं। इसमें 250 फोटो तो उपद्रवियों के जारी कर दिए गए हैं। जिसमें वह ईंट-पत्थर और लाठी डंडे लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें काफी उपद्रवियों ने चेहरे को भी नकाब से कवर कर लिया था। इन सभी की पहचान के लिए पुलिस अपने सूत्र लगा रही है। जिससे उपद्रवियों तक पहुंचा जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sambhal Violence A New video surfaced of rioters burning bikes behind Jama Masjid
संभल पुलिस द्वारा उपद्रवियों के पोस्टर जारी किए गए - फोटो : अमर उजाला
ड्रोन से की गई निगरानी, सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी
उधर, शुक्रवार को जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मजबूत सुरक्षा प्लान तैयार किया था। यह शुक्रवार को नजर भी आया। तीन सेक्टर में जामा मस्जिद क्षेत्र को बांटा गया। इसमें सुपर जोन, जोन और सेक्टर जोन बनाए। इसके अलावा सभी प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई। मस्जिद के आसपास ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। छतों पर भी पुलिस के जवान मुस्तैद किए गए। जिससे सभी गतिविधियों की निगरानी की जा सके।
विज्ञापन
Sambhal Violence A New video surfaced of rioters burning bikes behind Jama Masjid
संभल में जामा मस्जिद के निकट बंद रास्ते पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जिस रास्ते से भीड़ जामा मस्जिद तक पहुंची थी, वहां रहा सख्त पहरा, हर राहगीर पर रही नजर
जामा मस्जिद के पीछे हाफिजो वाली मस्जिद के रास्ते से ही रविवार को भीड़ जामा मस्जिद तक पहुंची थी। शुक्रवार को इस सड़क पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की और पूरी सड़क को जोड़ने वाले सभी मोड़ पर फोर्स तैनात रही। इस रास्ते से नमाजी गुजरे लेकिन समूह बनाकर लोग जाते हुए दिखाई नहीं दिए। रविवार को पुलिस प्रशासन की ओर से मस्जिद के आसपास के रास्तों पर तो बैरिकेडिंग कर दी गई थी, लेकिन हाफिजो वाली मस्जिद के रास्ते पर पुलिस की ड्यूटी नहीं थी। उपद्रवियों ने इसी रास्ते से आकर उपद्रव किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed