{"_id":"677517a867c0bb8e0f0dc83b","slug":"sambhal-stepwell-excavation-of-second-floor-of-stepwell-stopped-in-sambhal-2025-01-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: संभल में बावड़ी में दूसरी मंजिल की इसलिए बंद हुई खोदाई... कुएं की तलाश में करीब 20 फीट से ज्यादा खोदा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: संभल में बावड़ी में दूसरी मंजिल की इसलिए बंद हुई खोदाई... कुएं की तलाश में करीब 20 फीट से ज्यादा खोदा गया
Wed, 01 Jan 2025 04:01 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 01 Jan 2025 04:01 PM IST
सार
मोहल्ला लक्ष्मणगंज में मिली बावड़ी का अस्तित्व अब परत दर परत सामने आ रहा है। बावड़ी की दूसरी मंजिल की खोदाई फिलहाल बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
Sambhal Stepwell
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल जिले के चंदौसी के मुस्लिम बहुल मोहल्ला लक्ष्मणगंज में बावड़ी की दूसरी मंजिल की खोदाई फिलहाल बंद कर दी गई है। 25 सीढ़ियों तक खोदाई होने बाद अंदर एक गेट नजर आया है। इस गेट से गैस निकल रही है। जिससे बुधवार दोपहर सवा दो बजे उस स्थान की खोदाई बंद कर दी गई है। जबकि कुआं के दूसरी ओर की खोदाई जारी है। कुएं की तलाश में करीब 19 फीट तक खोदाई की जा चुकी है।
संभल में बावड़ी की खोदाई
- फोटो : अमर उजाला
चंदौसी में बावड़ी की तलाश में 21 दिसंबर को शुरू हुआ खोदाई का कार्य मंगलवार को 12वें भी जारी रही। नगरपालिका परिषद की सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रियंका सिंह के नेतृत्व में टीम और कोक लाइन जेसीबी के साथ बावड़ी स्थल पर पहुंचीं। मजदूरों की एक टीम कुएं की तलाश में खोदाई को लगाई गई तो एक बावड़ी में उतर रही सीढ़ियों के पास गलियारे व गलियारों के बीच मिट्टी खोदाई में लगाई गई। मंगलवार शाम पांच बजे तक कुएं की तलाश में 19 फीट तक की खोदाई की गई।
बावड़ी में खोदाई के दौरान मिली सीढ़ियां
- फोटो : अमर उजाला
सेनेटरी इंस्पेक्टर ने बताया कि गलियारों के बीच खोदाई के दौरान दूसरी मंजिल से कुएं की ओर जा रहा आधा गेट दिखाई देने लगा है। वहां से कुछ गैस भी निकल रही है। जिसमें से बदबू आ रही है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कुएं इसी स्थान पर है। इसके अलावा कोक लाइन जेसीबी से बावड़ी की ऊपरी सतह से मलबा हटाने का कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
लाल फर्श की जांच करती एएसआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
शंखनाद के बाद पुलिस का पहरा हुआ सख्त
बावड़ी और बाकेबिहारी मंदिर में युवक द्वारा शंखनाद किए जाने के बाद पुलिस ने बावड़ी पर पहरा सख्त कर दिया है। मुस्लिम बहुल क्षेत्र में बावड़ी होने की वजह से माहौल बिगड़ने न पाए। इसको लेकर मंगलवार को बावड़ी के दूसरी ओर की सड़क पर भी बांस लगा कर बैरिकेडिंग कर दी गई। इतना ही नहीं गली के मुख्य द्वार पर भी पुलिस मुस्तैद कर दी गई। पुलिस बावड़ी देखने आने वाले लोगों को वापस लौटाती रही।

सर्वे करती एएसआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
गनेशपुर मनोकामना मंदिर कुंड के जीर्णोद्धार और पुरातत्व विभाग के सर्वेक्षण की मांग
नगर से करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूर थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव गनेशपुर में स्थापित प्राचीन मनोकामना तीर्थ कुंड के पुननिर्माण और पुरातत्व विभाग के सर्वेक्षण की मांग की गई है। सनातन सेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख कौशल किशोर वंदेमातरम् ने इस संबंध में डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नीतू रानी को सौंपा है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत मोहम्मदनगर कस्बा के मझरा गनेशपुर में 1884 में बना मनोकामना मंदिर और एक विशाल कुंड है। कुंड के चारों ओर सीढि़यां हैं। इसके बाद बरामदा और कमरे बने हैं।