फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demand raised for the implementation of the Advocate Protection Act.

Moradabad News: एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की उठाई मांग

Tue, 08 Sep 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 08 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for the implementation of the Advocate Protection Act.
बिलारी। अधिवक्ता एकता मंच ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू करने की मांग उठाई है। सोमवार को स्टेशन रोड स्थित मंच के कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में वकीलों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में मंच पदाधिकारियों ने कहा कि मुरादाबाद स्थित अदालतों में वकीलों को अपने पक्षकारों के सही कामों को कराने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सरकारी मशीनरी को अधिवक्ता समाज का पूरा सम्मान करना चाहिए। बैठक में तय हुआ कि वकीलों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंच का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही डीएम और जनपद न्यायाधीश से मिलेगा। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष चौधरी लखनवीर सिंह और संचालन आदेश कुमार सक्सेना ने किया। बैठक में जसपाल सिंह, सतीश पाल सिंह, अशोक कुमार चंद्रा, कोमिल शर्मा, शरीफ अहमद खां, दिलदार हुसैन, आशीष भटनागर, नफीस अहमद आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed