फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ramganga River eroding fields in Kanth; residents of the floodplain are concerned.

Moradabad News: कांठ में रामगंगा नदी खेतों में कर रही कटान, खादरवासी चिंतित

Tue, 08 Sep 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 08 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Ramganga River eroding fields in Kanth; residents of the floodplain are concerned.
कांठ। खादर क्षेत्र से होकर निकल रही रामगंगा नदी का जलस्तर इस समय बढ़ा हुआ है। जिस कारण खादर के निचले इलाके में नदी से बाहर निकाला पानी किसानों के खेतों में है। जिससे खेतों में कटान होने से किसान चिंतित हैं। कटान के कारण फसलें पानी में समा रही हैं।
विज्ञापन




कांठ तहसील क्षेत्र के खादर से होकर रामगंगा नदी गुजरती है। इस बार बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर कई बार बढ़ चुका है। खादर के निचले इलाके में नदी से बाहर निकलने वाला पानी खेतों में फैलकर सही से उतरता भी नहीं है कि फिर से नदी उफना जाती है। जिसके कारण किसानों की फसलें खराब हो रही हैं। सोमवार को भी रामगंगा नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ था। गन्ना, धान, मक्का आदि की फसलों में नदी का पानी भरे से किसानों का नुकसान है। जिसे लेकर गोपालपुर, बहादरपुर खादर, राजीपुर खादर, महदूद कलमी, हसनगढ़ी आदि गांवों के चिंतित हैं। नदी क्षेत्र में आने वाले खेतों में पानी होने के कारण किसानों को पशुओं के लिए चारा लाने में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्र के खादर स्थित मिश्रीपुर, बेगमपुर, हीरापुर, गोपालपुर, बहादरपुर खादर, दरियापुर, रफायतपुर, राजीपुर खादर, महदूद कलमी, हसनगढ़ी, सलेमपुर आदि गांवों के किसानों का कहना है कि यदि ऐसे ही नदी का जलस्तर बढ़ता रहा तो खेतों में भारी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed