{"_id":"686b988ef5fdbbf9910bc5c0","slug":"sambhal-road-accident-eight-killed-including-groom-in-up-you-will-go-as-a-groom-in-my-car-ravi-had-said-suraj-2025-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूल्हे समेत आठ की मौत: 'मेरी कार में दूल्हा बनकर जाएगा तू...', रवि ने सूरज से कही थी ये बात; पत्थर बन गई मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे समेत आठ की मौत: 'मेरी कार में दूल्हा बनकर जाएगा तू...', रवि ने सूरज से कही थी ये बात; पत्थर बन गई मां
Mon, 07 Jul 2025 03:25 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 07 Jul 2025 03:25 PM IST
सार
संभल में बेटे की मौत के बाद मां पत्थर बन गई है। पिता की आंखों में आंसुओं का समुंदर है। छोटा भाई आकाश खामोश है। संतोषी से जब सूरज को लेकर बात की तो वह रोने लगीं।
विज्ञापन
Sambhal Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल के जुनावई के गांव हरगोविंदपुर में रविवार को भी सन्नाटा सा दिखाई दिया। जो लोग पेड़ की छांव या घर के आंगन में बैठे दिखाई दिए। या तो वह मायूस थे या हादसे को लेकर चर्चा कर रहे थे। जिसमें दूल्हे समेत आठ लोगों की हादसे में जान गई है वह सभी पासी समाज से आते हैं।
संभल एक्सीडेंट में दूल्हे समेत आठ की मौत
- फोटो : संवाद
पिता की आंखों में आंसुओं का समुंदर
वहीं पिता सुखराम की आंखें बेटे की याद में हर समय आंसुओं से भरी डबडबा रही हैं। छोटा भाई आकाश खामोश है। संतोषी से जब सूरज को लेकर बात की तो वह रोने लगीं।
वहीं पिता सुखराम की आंखें बेटे की याद में हर समय आंसुओं से भरी डबडबा रही हैं। छोटा भाई आकाश खामोश है। संतोषी से जब सूरज को लेकर बात की तो वह रोने लगीं।
संभल एक्सीडेंट में दूल्हे समेत आठ की मौत
- फोटो : संवाद
उन्होंने बताया कि बरात रवाना होने से पहले बेटे से कहा था कि ससुरालियों से आदर के साथ मिलना। किसी दोस्त की बात में आकर गलत काम न करना। दुल्हन की विदाई करके जल्दी आना।
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल एक्सीडेंट में दूल्हे समेत आठ की मौत
- फोटो : संवाद
बताया कि बराती तो पहले ही चले गए थे। सूरज की गाड़ी कुछ देर से निकली थी। घर पर रस्म अदायगी के चलते देर हो गई थी। बताया कि बेटे के दूल्हा बनकर जाने की खुशी चेहरे से कम नहीं हुई थी कि हादसे की खबर मिल गई। यह कहते ही वह चीख-चीख कर रोने लगीं। पिता सुखराम आंसू भरी आंखों के साथ अपने दिल पर हाथ रखकर बैठे रहे।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बोलेरो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'नई कार लाते ही रवि ने सूरज से कहा था मेरी कार में दूल्हा बनकर जाएगा तू'
सूरज और रवि एक गांव के होने के नाते बचपन के दोस्त भी थे। रवि ने अपनी मां प्रेमवती के नाम तीन महीने पहले जब कार खरीदी थी तो सूरज को फोन कर जानकारी दी थी। कहा था कि मेरी कार में ही दूल्हा बनकर दुल्हन के घर जाएगा।