संभल के चंदौसी जिले में हुए राहुल हत्याकांड में 'कातिल' पत्नी को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पति की बेरहमी से हत्या करने वाली मोहल्ला चुन्नी निवासी रूबी अपराधिक प्रवृत्ति की थी। इसकी जानकारी पुलिस को मिली है। अब पुलिस रूबी का अपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। जिससे उसकी पूरी काली कुंडली सामने आ सके।
ब्लैकमेल कर वसूली की भी जानकारी सामने आई है। चंदौसी समेत दूसरे थानों में छह से सात रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। इसमें कुछ रिपोर्ट खत्म कराने के नाम पर रूबी ने वसूली भी की है।
2 of 15
आरोपी पत्नी रूबी और उसका प्रेमी गौरव की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अभिषेक से लिए थे डेढ़ लाख रुपये
करीब डेढ़ महीने पहले चंदौसी के ही सैनिक चौराहे पर जमीन खाली कराने के लिए अपने प्रेमी युवक अभिषेक से डेढ़ लाख रुपये लिए थे। दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो विवाद हो गया था। जिसमें रूबी ने मारपीट व छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
3 of 15
आरोपी गौरव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेमी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि महिला और उसके प्रेमी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला ब्लैकमेल करती थी इसकी जानकारी मिली है।
4 of 15
चंदाैसी में खाैफनाक वारदात
- फोटो : संवाद
एसपी ने बताया कि आरोपी महिला ने पति राहुल की हत्या के बाद शहर छोड़ने की योजना बनाई थी लेकिन वह कुछ समय तक शहर में ही अलग-अलग रहना चाहते थे जिससे उन पर किसी को शक न हो।
5 of 15
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी ने बताया कि महिला की कॉल डिटेल से साफ हुआ है कि वह कई लोगों के संपर्क में थी और इसकी पुष्टि लोगों के द्वारा भी की गई। पति भी इस हरकत से परेशान रहता था लेकिन इसके बाद भी वह पति की बात को मानने को तैयार नहीं रहती थी बल्कि विवाद कर देती थी।