यूपी के संभल जिले के चंदौसी से झकझोर कर रख देने वाली घटना का पुलिस ने खुलासा किया तो मेरठ का सौरभ हत्याकांड नजरों के सामने घूम गया। मुस्कान ने प्रेमी की मदद से पति के टुकड़े कर ड्रम में डाला था, जबकि चंदौसी की रूबी ने प्रेमी के सहयोग से पति की हत्या कर ग्राइंडर से शव के टुकड़े कर दिए। इस हिला देने वाली घटना को अंजाम देते समय रूबी के हाथ नहीं कांपे।
शव को साजिश के तहत ठिकाने लगाया गया। हत्या के बाद प्लास्टिक के बैग खरीदे और दोनों ने मिलकर रात में लाश के टुकड़े किए। पहले सिर धड़ से अलग किया फिर हाथ पैर काटे। दिन में ही रेकी कर यह देख लिया था कि जहां लाश ठिकाने लगानी है, वहां सीसीटीवी की नजर तो नहीं है।
2 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद धड़ को ईदगाह के पास नाले में डाल दिया गया, जबकि सिर व हाथ-पैर बैग में भरकर दोनों राजघाट पहुंचे और शव के टुकड़े गंगा में बहा दिए।
3 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रेमी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसी मंझे हुए अपराधी की तरह रूबी ने हत्या करने के बाद 18 नवंबर को पति राहुल की गुमशुदगी भी थाने में दर्ज करा दी थी। लेकिन यहीं से पुलिस को सुराग मिला और आरोपियों तक पहुंच गई।
4 of 13
राहुल का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां के कृत्य से अनाथ हुए बच्चे
पति के हत्या के आरोप में पत्नी जेल चली गई। अब बच्चों के सिर पर न पिता का साया और न मां का आंचल। राहुल का 12 साल का बेटा सातवीं कक्षा में पड़ता है, जबकि उसकी 10 साल की बहन छठी कक्षा में पढ़ती है। अब बेटी अपनी मौसी के पास रहेगी और बेटे की परवरिश उसके मामा करेंगे।
5 of 13
आरोपियों से बरामद सामान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये हुई बरामदगी
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पीले रंग का ग्राइंडर, मृतक व अभियुक्तों के खून से सने कपड़ों व बैग की राख, दो मोबाइल, कील ठोकने वाली एक हथौड़ी, एक बैग, एक लोहे की रॉड, एक मोटरसाइकिल स्पलेंडर ब्लैक कलर की, एक एक्टिवा स्कूटी मैरून कलर की, सिल्वर कलर की कार बरामद की है।