फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूल्हे का कत्ल: 'गुलफशां से बेइंतहा प्यार करता था फिर भी वो...', प्रेमी सद्दाम ने बताया निहाल की हत्या का कारण

Wed, 18 Jun 2025 12:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 18 Jun 2025 12:52 PM IST
सार

यूपी के रामपुर जिले में शादी से एक दिन पहले दूल्हे की हत्या के मामले में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि वह गुलफशां से बेइंतहा प्यार करता था, इसके बाद भी वह निकाह कर रही थी। उसे यह बात अच्छी नहीं लगी। इसलिए निहाल को रास्ते से हटाने का फैसला लिया। 

विज्ञापन
Rampur Murder Case Groom Killed Over One Sided Love in Dhunpura Village Know All Details in Hindi
Rampur Murder - फोटो : अमर उजाला
यूपी के रामपुर में शादी से एक दिन पहले दूल्हे को मौत के घाट उतारने वाला दुल्हन का प्रेमी सद्दाम मुठभेड़ में दबोच लिया गया है। पुलिस का कहना है कि हिरासत में लेने के बाद सद्दाम हेड कांस्टेबल की पिस्टल छीनकर भाग रहा था। मुठभेड़ के दौरान सद्दाम के पैर में गोली लगी है।


सीओ सिटी जितेंद्र सिंह के मुताबिक सद्दाम को सोमवार रात ही हिरासत में ले लिया था। हत्या में इस्तेमाल सामान बरामद करने के लिए उसे देर रात मौका-ए-वारदात पर ले जाया जा रहा था। तभी उसने एक हेड कांस्टेबल की पिस्टल छीनकर दौड़ लगा दी। पीछा करने पर फायरिंग शुरू कर दी। 
Rampur Murder Case Groom Killed Over One Sided Love in Dhunpura Village Know All Details in Hindi
आरोपी दुल्हन और उसका प्रेमी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने गोली चलाते हुए घेराबंदी की। एक गोली पैर में लगने से सद्दाम पकड़ में आ गया। गिरफ्तारी के बाद उसका इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि गांव धनुपुरा निवासी सद्दाम और उसके साथी फरमान ने गूजर टोली निवासी निहाल की हत्या कर दी थी। सद्दाम उस लड़की से प्यार करता था, जिससे निहाल की शादी होनी थी। 

 
Rampur Murder Case Groom Killed Over One Sided Love in Dhunpura Village Know All Details in Hindi
आरोपी दुल्हन और मृतक निहाल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निहाल को अगवाकर मार डाला
बरात जाने से एक दिन पहले सद्दाम दुल्हन का चचेरा भाई बताकर निहाल के करीब तक पहुंचा था। उसे अगवा करने के बाद मार डाला था। निहाल के परिजनों ने आरोप लगाया था कि होने वाली दुल्हन भी इस साजिश में शामिल थी। पुलिस ने हत्या में उसे भी नामजद किया है। दूसरे हत्यारोपी फरमान को सोमवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rampur Murder Case Groom Killed Over One Sided Love in Dhunpura Village Know All Details in Hindi
आरोपी दुल्हन और मृतक निहाल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सद्दाम बोला, गुलफशां से प्यार करता था फिर भी कर रही थी निकाह
निहाल की हत्या के मुख्य हत्यारोपी सद्दाम से पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। सद्दाम ने पुलिस को बताया है कि उसके और गुलफशां के बीच अफेयर चल रहा था। उसने गुलफशां से शादी की इच्छा भी जताई थी, लेकिन गुलफशां के परिजनों ने उसका निकाह निहाल से तय कर दिया।
विज्ञापन
Rampur Murder Case Groom Killed Over One Sided Love in Dhunpura Village Know All Details in Hindi
आरोपी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया कि जब निकाह की जानकारी हुई तो उसे काफी गुस्सा आया। वह गुलफशां से बेइंतहा प्यार करता था, इसके बाद भी वह निकाह कर रही थी। उसे यह बात अच्छी नहीं लगी। इसलिए निहाल को रास्ते से हटाने का फैसला लिया। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सद्दाम के बयान को दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed