{"_id":"6851124466cc2a726e072ace","slug":"rampur-groom-murder-i-wanted-to-marry-nihal-saddam-my-lover-saddam-threatened-me-big-reveal-by-bride-2025-06-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'मैं निहाल से ही शादी करना चाहती थी, मुझे सद्दाम ने...', दूल्हे का कत्ल कराने वाली दुल्हन का बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मैं निहाल से ही शादी करना चाहती थी, मुझे सद्दाम ने...', दूल्हे का कत्ल कराने वाली दुल्हन का बड़ा खुलासा
Tue, 17 Jun 2025 05:00 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 17 Jun 2025 05:00 PM IST
सार
यूपी के रामपुर जिले में होने वाले पति की हत्या की साजिश रचने वाली दुल्हन ने बड़ा खुलासा किया है। उसने कहा कि मैं तो निहाल से ही शादी करना चाहती थी, लेकिन गांव के सद्दाम ने उसे धमकाया था।
विज्ञापन
Rampur groom Murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के रामपुर जिले में होने वाले पति की हत्या की साजिश रचने वाली दुल्हन ने बड़ा खुलासा किया है। शादी से एक दिन पहले दूल्हे की हत्या के आरोपों पर आरोपी गुलफशां ने जवाब दिया है। अपने होने वाले पति की हत्या का साजिश रचने के आरोप से घिरी गुलफशां का कहना है कि वह तो निहाल से ही शादी करना चाहती थी। गांव के सद्दाम ने उसे धमकाया था। सद्दाम मुझसे शादी करना चाहता था, लेकिन मेरे मन में उसके प्रति ऐसा कोई भाव नहीं था।
आरोपी दुल्हन और मृतक निहाल का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो बहनों की एक साथ होनी थी शादी
रविवार को गुलफशां के साथ ही उसकी बहन की भी शादी थी। गुलफशां की बरात तो नहीं आई, लेकिन उसकी बहन की बरात आई। गुलफशां की बहन का निकाह संपन्न हुआ, लेकिन गुलफशां व उनके परिजन दूसरी बरात का इंतजार ही करते रहे। रविवार देर रात जब पुलिस यहां धमकी तो जानकारी हुई कि गुलफशां के होने वाली पति की हत्या हो चुकी है।

क्षेत्र के धनुपुरा गांव निवासी आशक अली की दो बेटियों की शादी तय हुई थी। एक बेटी की शादी गंज थाना क्षेत्र के गूजर टोला निवासी बावर्ची का काम करने वाले निहाल के साथ तय हुई थी। दोनों बेटियों की बरात रविवार को आनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक निहाल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक बेटी की बरात तो रविवार को पहुंच गई थी, लेकिन गुलफशां की बरात का इंतजार होता रहा। देर रात लोग इंतजार कर रहे थे तभी पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने निहाल की हत्या के संबंध में लोगों से पूछताछ की तो खलबली मच गई। पुलिस ने परिजनों के साथ ही गुलफशां से भी पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक निहाल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी से एक दिन पहले दूल्हे का अपहरण कराकर दुल्हन ने कराई हत्या
रामपुर में शादी से एक दिन पहले खुद को दुल्हन का चचेरा भाई बताकर दूल्हे के घर पहुंचे दो बाइक सवारों ने का उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव अजीमनगर क्षेत्र के रतनपुरा शुमाली गांव के जंगल में फेंक दिया।