{"_id":"68510c4440823075da0d2277","slug":"moradabad-tantrik-murder-case-sanjeev-along-with-two-of-his-companions-had-cut-tantrik-neck-with-a-knife-2025-06-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: छुरे से छलनी किया शरीर... प्राइवेट पार्ट भी क्षतिग्रस्त; कातिल संजीव ने बताया क्यों काटी तांत्रिक की गर्दन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छुरे से छलनी किया शरीर... प्राइवेट पार्ट भी क्षतिग्रस्त; कातिल संजीव ने बताया क्यों काटी तांत्रिक की गर्दन
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:29 PM IST
सार
मुरादाबाद के कुंदरकी में तांत्रिक गुलाब सिंह की हत्या संजीव ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। बहन की मौत का बदला लेने के लिए संजीव ने तांत्रिक का कत्ल किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद पुलिस को पूरी कहानी सुनाई है।
विज्ञापन
1 of 13
Moradabad Tantrik murder case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मुरादाबाद के कुंदरकी में तांत्रिक गुलाब सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कुंदरकी पुलिस ने मुख्य आरोपी संजीव को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि उसके दो साथी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। मुख्य आरोपी ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने अपनी बहन की मौत का बदला देने के लिए तांत्रिक की हत्या की है।
कुंदरकी इलाके के गांव हरियाना निवासी तांत्रिक गुलाब सिंह सैनी की शनिवार रात घर के आंगन में सोते समय धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। कातिलों ने उसके शरीर को छुरे से छलनी कर दिया था। प्राइवेट पार्ट पर भी चाकू से हमला किया।
2 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के बाद तांत्रिक की पत्नी बूची सैनी की नींद टूट गई थी। उसने हत्यारोपी संजीव को पहचान लिया था। पत्नी ने पुलिस को बताया कि मैनाठेर क्षेत्र के ग्राम संदलपुर निवासी संजीव कुमार और उसके तीन अज्ञात साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।
3 of 13
Tantrik Gulab Saini Murder Case
- फोटो : संवाद
रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी संजीव को गिरफ्तार कर लिया और जिसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छुरा भी बरामद कर लिया है। इस बारे में थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने बताया कि हत्यारोपी संजीव ने पूछताछ में बताया कि करीब एक साल पहले उसकी बहन कामिनी (19) बीमार हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
Tantrik Gulab Saini Murder Case
- फोटो : संवाद
साल 2024 में हुई थी बहन की मौत
उसको डॉक्टर को दिखया तो कुछ आराम नहीं हो रहा था। इसके बाद परिवार वालों ने तांत्रिक गुलाब सिंह से बहन का इलाज कराने का सुझाव दिया। गुलाब सिंह ने झाड़-फूंक और तंत्र क्रिया की थी। इसके बाद उसकी बहन और ज्यादा बीमार हो गई। जुलाई 2024 में उसकी बहन की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
5 of 13
Tantrik Gulab Saini Murder Case
- फोटो : संवाद
संजीव का शक था कि गुलाब ने तंत्र क्रिया से बहन को मारा
संजीव और उसके परिवार वालों शक था कि उसकी बहन को गुलाब सिंह ने तंत्र क्रिया करके मारा था। इस घटना के कुछ दिन बाद उसके पिता होरी सिंह भी बीमार रहने लगे। उनकी हालत बिगड़ती चली गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।