फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रमोद मर्डर केस: सिर की हड्डियां टूटी... फट गया था भेजा, पोस्टमार्टम में खूनी खेल उजागर, आरोपी की तलाश जारी

Sat, 10 May 2025 02:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 10 May 2025 02:02 PM IST
सार

मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में केमिकल कारोबारी की 75 वर्षीय मां की हत्या कर नौकर सचिन सक्सेना फरार हो गया। घटना के समय कारोबारी परिवार पुणे गया हुआ था। आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हुई हैं।

विज्ञापन
Pramod murder case: Head bones broken... body was torn, bloody game exposed in postmortem
मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में बुजुर्ग महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में केमिकल कारोबारी दया किशन रस्तोगी की मां प्रमोद रस्तोगी (75) की हत्या करने के बाद भागे नौकर सचिन सक्सेना को पुलिस की चार टीमें 24 घंटे बाद भी तलाश नहीं कर पाईं। नौकर मोबाइल इस्तेमाल नहीं करता है। जिस वजह से उसकी लोकेशन की तलाश में पुलिस को कोई मदद नहीं मिल पाई।

Pramod murder case: Head bones broken... body was torn, bloody game exposed in postmortem
बुजुर्ग प्रमोद रस्तोगी - फोटो : अमर उजाला

सिविल लाइंस क्षेत्र के रामगंगा विहार स्थित परंपरा सोसायटी निवासी कारोबारी दया किशन रस्तोगी पांच मई की सुबह अपनी पत्नी रेखा, बेटे ईशान के साथ पुणे में मेडिकल की पढ़ाई कर रही बेटी ज्योतिका से मिलने गए थे। दो मंजिला मकान में बुजुर्ग मां प्रमोद रस्तोगी की देखभाल के लिए कोतवाली क्षेत्र के चौमुखापुल निवासी नौकर सचिन सक्सेना और सिविल लाइंस के हिमगिरी हरथला निवासी नौकरानी अनीता को छोड़ कर गए थे। 

और शोर में दब गई वृद्धा की चीखें: हत्या कर चादर से ढक दिया शव, खून से सने कपड़े रसोई में धोए और सो गया आरोपी

Pramod murder case: Head bones broken... body was torn, bloody game exposed in postmortem
आरोपी सचिन सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार की दोपहर करीब करीब दो बजे नौकरानी मकान की ऊपरी मंजिल से साफ-सफाई करने के बाद नीचे आई तो उसने देखा कि नौकर सचिन ने कारोबारी की मां की हत्या कर दी है। उनके जेवर भी उतार लिए हैं। उसने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी मौके से भाग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pramod murder case: Head bones broken... body was torn, bloody game exposed in postmortem
मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में पुलिस ने साईं गार्डन में रहने वाले प्रमोद रस्तोगी के छोटे बेटे डॉ. गौतम रस्तोगी की तहरीर पर सचिन के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में सिविल लाइंस थाने, एसओजी और सर्विलांस सेल समेत चार टीमें आरोपी की तलाश में लगाई गई हैं। चौबीस घंटे बीतने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं सकी हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Parampara Society Murder: सोसायटी बेशकीमती...सुरक्षा राम भरोसे, मां का ही नहीं, कारोबारी के भरोसे का भी किया कत्ल

विज्ञापन
Pramod murder case: Head bones broken... body was torn, bloody game exposed in postmortem
मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

दूसरे दिन भी घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
पुलिस की टीमें दूसरे दिन भी सोसायटी में पहुंचीं और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा पुलिस ने कारोबारी और उनके भाई से हत्यारोपी के बारे में जानकारी जुटाई है। इसके अलावा पुलिस ने सोसायटी के अलावा रामगंगा विहार, सेल्स टैक्स चौराहे, अकबर किले, हरथला और पीएसी तिराहे के कैमरों की फुटेज खंगाली है। नई तहसील भवन के अलावा आशियाना कॉलोनी और विवेकानंद चौराहे पर भी पुलिस ने फुटेज खंगाली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed