कारोबारी दया किशन रस्तोगी की मां प्रमोद रस्तोगी (75) की हत्या के बाद आरोपी नाैकर सचिन ने चादर से शव ढक दिया। हत्या के दाैरान आरोपी के कपड़े भी खून से सन गए थे। उसने रसोई में कपड़े धोए और दूसरे कपड़े पहनकर सो गया। बृहस्पतिवार की दोपहर कारोबारी के घर के सामने ही गृह प्रवेश का आयोजन चल रहा था, लेकिन किसी ने वृद्धा की चीखें नहीं सुनीं। नाैकरानी अनीता के नीचे आने पर घटना की जानकारी हुई।
2 of 8
बुजुर्ग प्रमोद रस्तोगी
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी नाैकर कारोबारी के घर में ही रुकता था। नौकरानी ने पुलिस को बताया कि वह रोज की तरह सुबह करीब साढ़े नौ बजे मकान में आ गई थी। उस समय सचिन घर में ही मौजूद था। वह भूतल के आंगन, बरामदे, गैलरी, कमरे, रसोई और बैठक में सफाई करती रही। करीब 12 बजे दादी मां कमरे में आराम कर रही थीं। प्रमोद रस्तोगी को अनीता दादी मां कहती थी। उन्होंने पानी मांगा तो पानी देने के बाद अनीता सफाई करने ऊपरी मंजिल पर चली गई।
परंपरा सोसायटी मर्डर: आठ साल से कारोबारी के घर काम कर रहा था सचिन, भीड़ का फायदा उठाकर भागा, कैमरे भी खराब
3 of 8
आरोपी सचिन सक्सेना
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार इसी दाैरान सचिन ने वृद्धा की हत्या कर दी और उनके जेवर उतार लिए। इसके बाद आरोपी ने शव को चादर से ढक दिया। घटना को अंजाम देते हुए उसके कपड़े भी खून से सन गए थे। उसने खून से सने कपड़े रसाई में धोए। इसके बाद रसोई में ही सो गया। नौकरानी ऊपर से नीच आई तो आरोपी को जगाया और दादी मां के बारे में पूछा। सचिन ने पहले कहा कि बाहर गई हैं, फिर कहा कि अंदर सो रही हैं। शक होने पर नौकरानी प्रमोद रस्तोगी के कमरे में पहुंच गई।
4 of 8
मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
उसने खून से सनी चादर देखी तो तुरंत चादर हटाई। सिर से बहुत खून बह चुका था। नाैकरानी के चिल्लाने पर सचिन वहां से भागने लगा। अनीता ने दादी मां के कमरे के गेट पर ही उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसने कमरे में ऑटोमेटिक लॉक लगा दिया। इसके बाद दरवाजा अंदर से लॉक हो गया। इसके बाद उसने सचिन को मुख्य गेट पर पकड़ने का प्रयास किया।
5 of 8
मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
वहां सचिन ने उसे जोर से धक्का दे दिया तो वह उसकी हाथ की चूड़ियां टूट गईं और वह जख्मी हो गई। इसके बाद आरोपी भाग निकला। अनीता के चिल्लाने पर आसपास के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी। माैके पर पहुंची पुलिस ने लाॅक होने के कारण दरवाजा तोड़कर वृद्धा को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
UP: सिर पर भारी चीज से हमला कर बुजुर्ग को मार डाला, नाैकरानी ने पकड़ा को धक्का दे भागा, घर से गायब मिले जेवर