फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parampara Society Murder: सोसायटी बेशकीमती...सुरक्षा राम भरोसे, मां का ही नहीं, कारोबारी के भरोसे का भी कत्ल

Fri, 09 May 2025 06:50 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 09 May 2025 06:50 PM IST
सार

मुरादाबाद में नौकर ने न केवल कारोबारी की मां की हत्या की, बल्कि उनके भरोसे का भी खून किया। कारोबारी पांच मई को पत्नी और बेटे के साथ पुणे गए थे और जाते समय नाैकर को मां का ख्याल रखने की जिम्मेदारी दे गए थे। परिवार की गैरमौजूदगी में आरोपी ने बुजुर्ग की हत्या और लूट की साजिश रच डाली। 

विज्ञापन
Parampara Society Murder: Not only mother but also trust of businessman was murdered
मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में बुजुर्ग महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में नौकर सचिन सक्सेना ने कारोबारी की मां का ही नहीं, उनके विश्वास का भी कत्ल कर दिया। कारोबारी दया किशन ने घर से निकलते समय सचिन से कहा था कि मां का ख्याल रखना। उन्होंने कहा कि था कि आठ मई की रात तक घर आएंगे। मां को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि जिसको जिम्मेदारी साैंप रहे हैं, वही उनकी मां की जान ले लेगा। केमिकल कारोबारी दया किशन रस्तोगी पांच मई की सुबह घर से निकले थे।

Parampara Society Murder: Not only mother but also trust of businessman was murdered
बुजुर्ग प्रमोद रस्तोगी - फोटो : अमर उजाला

उन्हें दिल्ली से पुणे के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। उनके साथ सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा उनका बेटा ईशान रस्तोगी और पत्नी रेखा भी थीं। आठ मई की रात उन्हें वापस आना था। नौकरानी ने पुलिस को बताया कि जब दया किशन घर से निकल रहे थे, तब सचिन भी था। उन्होंने कई बार सचिन से कहा कि मां का ख्याल रखना। उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं चाहिए। उन्होंने नौकरानी से भी कहा कि समय से घर की साफ-सफाई करने आते रहना।

Parampara Society Murder: Not only mother but also trust of businessman was murdered
मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

सचिन जानता था कि परिवार आज रात वापस आ जाएगा, इसलिए उसने हत्या और लूटपाट की घटना को दिन में ही अंजाम देने की साजिश रची। हत्या करने के बाद उसने प्रमोद रस्तोगी के जेवर उतार लिए। इसके बाद घर खंगाला। घर से क्या-क्या सामान लूटा गया है, यह जानकारी पुलिस को कारोबारी के घर लौटने के बाद ही पता चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parampara Society Murder: Not only mother but also trust of businessman was murdered
मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

सोसायटी बेशकीमती, सुरक्षा राम भरोसे
जिस सोसायटी में वृद्धा का कत्ल हुआ वह शहर की सबसे महंगी सोसायटियों में शुमार परंपरा उर्फ मधुबन सोसायटी है। शहर के बड़े कारोबारी, निर्यातक के परिवार इस कॉलोनी में रहते हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर सिर्फ गेट पर गार्ड तैनात कर दिए गए हैं। वह भी आने-जाने वालों के साथ कोई टोकाटाकी नहीं करते हैं। पुलिस ने कैमरे चेक किए तो सोसायटी के गेट के ही कैमरे खराब मिले।

विज्ञापन
Parampara Society Murder: Not only mother but also trust of businessman was murdered
मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा गार्डाें से पूछताछ करने पर पता चला कि वह अंजान लोगों को गेट पर रोकते हैं और उनसे पूछताछ करते हैं। अगर वह सोसायटी में रहने वाले किसी परिवार के व्यक्ति का नाम बताते हैं तो उन्हें आने देते हैं। इससे साफ है कि कोई अपराधी भी सोसायटी में जाना चाहे तो वह किसी अंदर रहने वाले व्यक्ति का नाम बताकर प्रवेश कर सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed