फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परंपरा सोसायटी मर्डर: आठ साल से कारोबारी के घर काम कर रहा था सचिन, भीड़ का फायदा उठाकर भागा, कैमरे भी खराब

Fri, 09 May 2025 06:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 09 May 2025 06:10 PM IST
सार

मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में केमिकल कारोबारी की मां की हत्या का आरोप उनके नाैकर पर है। पुलिस के अनुसार वह बुजुर्ग के जेवर लूटकर भाग गया। नौकरानी ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह धक्का देकर घर से निकल गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Parampara Society Murder: Sachin was working in businessman house for eight years, he escaped taking advantage
मुरादाबाद में प्रमोद रस्तोकी हत्याकांड की जांच करती पुलिस और आरोपी - फोटो : अमर उजाला

रामगंगा विहार स्थित परंपरा सोसायटी में नौकर सचिन सक्सेना ने केमिकल कारोबारी दया किशन रस्तोगी की मां प्रमोद रस्तोगी (75) की हत्या कर दी। आरोपी मृतका के पहने हुए जेवर लूटकर ले गया। हत्या के बाद नाैकर को नाैकरानी अनीता ने पकड़ने का प्रयास किया तो वह धक्का देकर भाग गया। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि हत्यारोपी सचिन की तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं। पुलिस ने सचिन के घर भी दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया।

Parampara Society Murder: Sachin was working in businessman house for eight years, he escaped taking advantage
मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

कारोबारी और उनके परिवार व रिश्तेदारों से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि सचिन आठ साल से कारोबारी के घर काम कर रहा था, लेकिन वह बीच-बीच में काम छोड़ देता था। इसके बाद वह दोबारा आकर काम पर रखने के लिए गुहार लगाने लगता था। पुराना नौकर होने के कारण कारोबारी उसे अपने पास रख लेते थे। नौकरानी अनीता भी पिछले दो साल से कारोबारी के घर काम कर रही है।

Parampara Society Murder: Sachin was working in businessman house for eight years, he escaped taking advantage
मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में बुजुर्ग महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

भीड़ का फायदा उठाकर भागा, कैमरे भी खराब
सोसायटी के मुख्य गेट के पास ही गृह प्रवेश का आयोजन था। यहां काफी लोग मौजूद थे। बार-बार गाड़ियां और लोगों का आना-जाना हो रहा था। लोगों की भीड़ होने के कारण आरोपी सचिन भागने में कामयाब हो गया। घटना के बाद एसपी सिटी कुमार रणणविजय सिंह और सीओ कुलदीप गुप्ता ने जांच पड़ताल कराई। गेट के कैमरों को चेक कराया तो कैमरे ही खराब मिले। इसके अलावा गार्डाें से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी सचिन को भागते हुए देखने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Parampara Society Murder: Sachin was working in businessman house for eight years, he escaped taking advantage
मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में बुजुर्ग महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

कारोबारी बेटी से मिलने गए थे पुणे 
रामगंगा विहार की सोसायटी परंपरा-1 में कारोबारी दया किशन रस्तोगी का दो मंजिला मकान है। कांठ रोड पर भटावली में उनकी दारा नाम से केमिकल फैक्टरी है। उनकी बेटी ज्योतिका रस्तोगी पुणे में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। पांच मई की सुबह कारोबारी अपनी पत्नी रेखा, बेटे ईशान के साथ बेटी के पास गए थे।

विज्ञापन
Parampara Society Murder: Sachin was working in businessman house for eight years, he escaped taking advantage
मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में बुजुर्ग महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

घर में मां प्रमोद रस्तोगी के पास कोतवाली के चौमुखापुल के पास रहने वाला नौकर सचिन सक्सेना और सिविल लाइंस के हिमगिरी हरथला निवासी नौकरानी अनीता को छोड़कर गए थे। कारोबारी के छोटे भाई दंत चिकित्सक डॉ. गौतम रस्तोगी साईं गार्डन सोसायटी में रहते हैं। नौकरानी अनीता ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे वह प्रमोद रस्तोगी को पीने के लिए पानी देकर दूसरी मंजिल पर साफ-सफाई कर चली गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed