डिलारी थाना क्षेत्र में हाैंसपुरा की पुलिया के पास से डेढ़ करोड़ की पुरानी करंसी के साथ गिरफ्तार यूपी पुलिस के सिपाही अमरोहा निवासी विक्की गाैतम की सीतापुर में तैनाती है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि सिपाही दिसंबर 2024 से गैरहाजिर चल रहा है। सिपाही के बारे में सीतापुर पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
डेढ़ करोड़ के पुराने नोट बरामद: गिरोह बैंक की मदद से खपाता था रुपये, गिरफ्तार सिपाही ड्यूटी से चल रहा गैरहाजिर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 20 May 2025 04:47 PM IST
सार
मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र से पुलिस ने डेढ़ करोड़ की पुरानी करंसी के साथ सिपाही विक्की गौतम को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि वह दिसंबर 2024 से गैरहाजिर चल रहा था। सिपाही पुराने नोटों की तस्करी में गिरोह के लिए कैरियर का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन