{"_id":"685106093b4afdfed30563ed","slug":"nihal-made-sherwani-for-wedding-body-reached-wrapped-in-shroud-bride-got-him-killed-before-marriage-in-rampur-2025-06-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: शादी के लिए बनवाई थी ये खास ड्रेस, कफन में घर पहुंचा शव; निकाह से पहले ही दुल्हन ने कराया दूल्हे का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी के लिए बनवाई थी ये खास ड्रेस, कफन में घर पहुंचा शव; निकाह से पहले ही दुल्हन ने कराया दूल्हे का कत्ल
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:52 AM IST
सार
रामपुर में होने वाली दुल्हन और उसके प्रेमी की साजिश का शिकार हुए निहाल की शादी के लिए बनवाई खास ड्रेस भी रखी रह गई। उसका शव कफन में लिपटा हुआ घर पहुंचा। महीनों से निहाल की शादी की तैयारियां चल रही थीं। रविवार को उसकी बरात जानी थी। निकाह से पहले ही दुल्हन ने उसकी हत्या करा दी।
विज्ञापन
1 of 17
rampur murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यूपी के रामपुर जिले में शादी से एक दिन पहले दूल्हे की हत्या का मामला सामने आया है। हत्याकांड की पटकथा दुल्हन ने प्रेमी के साथ लिखी। शादी की रस्मों के बीच दूल्हे के घर पहुंचे दो बाइक सवारों ने फोन कर उसे बुलाया, बाइक से उसे कपड़ों का नाप दिलाने के बहाने ले गए। जंगल में ले जाकर दूल्हे की हत्या कर दी।
दरअसल, छह माह पहले रिश्ता तय होने के बाद से ही दूल्हे निहाल के घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। निहाल ने निकाह के लिए खास ड्रेस बनवाई थी। घर में मेहमान भी आ चुके थे। निहाल की शादी को लेकर सभी खुश थे।
रविवार को बरात जानी थी, लेकिन खुशियों को न जाने किसकी नजर लग गई। शादी से महज एक दिन पहले ही निहाल का अपहरण कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। दूल्हे की ड्रेस में निहाल को देखने के लिए आतुर माता-पिता ने जब उसका कफन में लिपटा शव देखा तो वह बेसुध हो गए।
3 of 17
आरोपी दुल्हन और मृतक निहाल का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। निहाल की छह माह पहले भोट थाना क्षेत्र के धनुपुरा गांव निवासी गुलफशां के साथ शादी तय हुई थी। 15 जून को उसकी बरात जानी थी। इसके लिए पिछले काफी समय से तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 17
आरोपी दुल्हन और मृतक निहाल का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मगर, शादी से पहले निहाल के परिवार की खुशियों पर ग्रहण लग गया। 14 जून को घर में विवाह से पहले होने वाले कार्यक्रम चल रहे थे। मेहमान भी जुटे हुए थे। इस बीच निहाल के फोन पर एक कॉल आई।
विज्ञापन
5 of 17
रामपुर में दूल्हे की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवकों के साथ बाइक पर बैठकर गया था निहाल
कॉल करने वाले खुद को दुल्हन का चचेरा भाई बताते हुए कपड़े का नाप दिलाने के लिए बाजार तक चलने को कहा। इसके कुछ ही देर में बाद निहाल घर से निकलकर कॉल करने वाले दोनों युवकों के साथ बाइक पर बैठकर चला गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।