फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में दुल्हन ने कराया दूल्हे का कत्ल: मुस्कान-सोनम से भी आगे निकली गुलफशां, शादी से पहले आशिक से कराई हत्या

Tue, 17 Jun 2025 10:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 17 Jun 2025 10:53 AM IST
सार

रामपुर में शादी से एक दिन पहले खुद को दुल्हन का चचेरा भाई बताकर दूल्हे के घर पहुंचे दो बाइक सवारों ने का उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव अजीमनगर क्षेत्र के रतनपुरा शुमाली गांव के जंगल में फेंक दिया। हत्या उसकी होने वाली दुल्हन ने अपने प्रेमी से कराई थी।

विज्ञापन
Rampur Murder Bride to Be Gulafshan Gets Groom Killed Before Wedding Shockwaves in Rampur
Rampur Murder case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ की मुस्कान और मध्य प्रदेश के इंदौर की सोनम रघुवंशी द्वारा अपने ही पति की हत्या करवाने की घटनाओं से पूरा देश स्तब्ध है। अब रामपुर में इससे भी ज्यादा सनसनीखेज मामला सामने आया है। भोट इलाके के धनुपुरा गांव निवासी गुलफशां ने शादी से एक दिन पहले ही मंगेतर निहाल (25) का अपने प्रेमी सद्दाम की मदद से अपहरण करवाकर हत्या कर दी। 


पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए उसके प्रेमी और एक आरोपी फरमान को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन निहाल के परिजन गुलफशां की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। शहर के मोहल्ला गूजर टोला स्थित फकीरों वाला फाटक निवासी निहाल का शव अजीमनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव के जंगल में मिला। 
Rampur Murder Bride to Be Gulafshan Gets Groom Killed Before Wedding Shockwaves in Rampur
निहाल की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
इसके बाद निहाल के परिवार में कोहराम मच गया। इसके पीछे परिवार के लोगों ने पुलिस को तहरीर देते हुए जो शिकायत की, उससे सभी स्तब्ध रह गए। मृतक के भाई नायब ने सीधे तौर पर निहाल की होने वाली पत्नी गुलफशां को निहाल की हत्या का आरोपी बताया। 
 
Rampur Murder Bride to Be Gulafshan Gets Groom Killed Before Wedding Shockwaves in Rampur
निहाल की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
छह माह पहले तय हुआ था रिश्ता
नायब ने बताया कि उसका भाई बावर्ची का काम करता था। उसका निकाह भोट थाना इलाके के धनुपुरा गांव निवासी गुलफशां से तय हुआ था। यह रिश्ता छह माह पहले तय हुआ था। नायब का कहना है कि 15 जून की तारीख शादी के लिए तय की गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rampur Murder Bride to Be Gulafshan Gets Groom Killed Before Wedding Shockwaves in Rampur
निहाल हत्याकांड में शामिल आरोपी - फोटो : संवाद

बरात के लिए तैयारियां हो रही थीं। वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो चुके थे। इस बीच 14 जून को एक युवक ने निहाल को फोन कर खुद को गुलफशां का भाई बताते हुए यह कहकर बुला लिया कि उसके कपड़ों का नाप करवाना है। इसके बाद निहाल उन युवकों की बाइक पर बैठकर चला गया। 

विज्ञापन
Rampur Murder Bride to Be Gulafshan Gets Groom Killed Before Wedding Shockwaves in Rampur
निहाल की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद

गायब होने के कारण नहीं जा सकी निहाल की बरात
निहाल फिर वापस नहीं लौटा। नायब का कहना है कि परिवार के लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन जब कहीं पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी। निहाल के गायब होने के कारण बरात भी नहीं जा सकी। परिवार के लोग उसे तलाशते रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed