फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी का अमन शुक्ला हत्याकांड: रात में दोस्तों के साथ था अमन, सुबह मिली लाश; मोबाइल बंद कर गायब हुए तीनों साथी

Thu, 12 Jun 2025 03:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 12 Jun 2025 03:17 PM IST
सार

Muradabad Crime News: मुरादाबाद में ट्रेड यूनियन के जिला सचिव के बेटे की गोली मारकर हत्या की गई है। युवक मंगलवार शाम करीब पांच बजे किसी का फोन आने पर मोबाइल पर बात करते हुए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया।
 

विज्ञापन
Muradabad Trade Union Leaders Son Aman Shukla Killed Aman with his friends at night his body found in morning
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद
Aman Shukla Murder Case: मुरादाबाद के अमन शुक्ला की हत्या करने वालों की तलाश में पुलिस की चार टीमें जुटी हैं। बुधवार को दिन भर पुलिस ने शांति नगर, ढक्का, पैपटपुरा और आस पड़ोस के मोहल्लों में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। जिससे पुलिस को पता चला कि अमन मंगलवार की रात अपने तीन साथियों के साथ था। बुधवार सुबह अमन की लाश मिली लेकिन तीनों साथी अपने-अपने मोबाइल बंद कर गायब हो गए। जिससे इस हत्याकांड में इन साथियों की ओर शक गहरा गया है।
Muradabad Trade Union Leaders Son Aman Shukla Killed Aman with his friends at night his body found in morning
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद
मझोला के पैपटपुरा निवासी अमन शुक्ला भी अपने पिता संजीव शुक्ला और भाई केशव शुक्ला की तरह फर्म में नौकरी करता था। पिता ने बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह पहले चक्की पर गेहूं रखने गया था। कुछ देर बाद वह वापस आ गया। उसने आटा रख दिया और पानी पीने लगा था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक कॉल आई।

 
Muradabad Trade Union Leaders Son Aman Shukla Killed Aman with his friends at night his body found in morning
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद
तीन अन्य साथियों के साथ मंडी समिति में देखा गया था अमन
कॉल रिसीव करते ही वह घर से बाहर निकल गया था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। बुधवार सुबह उसकी लाश शांति नगर में पड़ी मिली। इसके बाद मझोला थाने और एसओजी ने हत्यारों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि अमन अपने तीन अन्य साथियों के साथ मंडी समिति में देखा गया था। इसके बाद ही वह गायब हुआ है। पुलिस के अनुसार अमन के तीनों साथी भी मझोला क्षेत्र में ही रहते हैं और फर्म में काम करते हैं। अमन का शव मिलने के बाद से तीनों गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Muradabad Trade Union Leaders Son Aman Shukla Killed Aman with his friends at night his body found in morning
अमन शुक्ला का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
तीनों के मोबाइल भी बंद हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले रखा है। एसपी सिटी ने बताया कि तीनों की तलाश की जा रही है। इनसे पूछताछ के बाद ही पता चला कि इस हत्याकांड को किसने और क्यों अंजाम दिया है।

 
विज्ञापन
Muradabad Trade Union Leaders Son Aman Shukla Killed Aman with his friends at night his body found in morning
शोकाकुल अमन शुक्ला के परिजन - फोटो : संवाद
तीन दिन पहले हरिद्वार गया था युवक
अमन के पिता संजीव शुक्ला ने बताया कि उनका बेटा तीन दिन पहले अपने एक दोस्त के भतीजे के मुंडन में हरिद्वार गया था। हरिद्वार में यह लोग एक दिन रुके थे। इसके बाद वापस आ गए। परिवार के लोगों ने पूछताछ की तो अमन ने इसकी जानकारी दी थी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed