फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: राष्ट्रगान बीच में भूले सांसद एसटी हसन, कुछ देर की खामोशी के बाद एकाएक जय हे..जय हे.. बोलकर की इतिश्री, वीडियो वायरल

Tue, 17 Aug 2021 10:00 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 17 Aug 2021 10:00 AM IST
सार

सांसद के बायीं तरफ खड़े सपा कार्यकर्ताओं में से एक ने तेज आवाज में राष्ट्रगान की शुरुआत की। बाकी सब गुनगुनाने की मुद्रा में साथ दे रहे थे। इसी बीच तेज आवाज में गायन करने वाला शख्स राष्ट्रगान भूल गया।

विज्ञापन
MP ST Hasan forgot national anthem in middle after a brief silence suddenly Jai he Jai he ended by speaking video viral
सपा सांसद एसटी हसन - फोटो : सोशल मीडिया

मुरादाबाद में स्वतंत्रता दिवस पर हुए एक कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद सपा सांसद डा. एसटी हसन और उनके साथ मौजूद लोग राष्ट्रगान बीच में ही भूल गए। हैरानी की बात यह कि समूह में मौजूद लोगों में कोई राष्ट्रगान पूरा न कर सका और कुछ देर की खामोशी के बाद एकाएक जय हे..जय हे.. बोलकर इतिश्री की। इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

शहर के मोहल्ला गलशहीद स्थित पार्क में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रविवार सुबह ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में सपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद एसटी हसन ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर ध्वजारोहण किया। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान शुरू किया। 

सांसद के बायीं तरफ खड़े सपा कार्यकर्ताओं में से एक ने तेज आवाज में राष्ट्रगान की शुरुआत की। बाकी सब गुनगुनाने की मुद्रा में साथ दे रहे थे। इसी बीच तेज आवाज में गायन करने वाला शख्स राष्ट्रगान भूल गया।

MP ST Hasan forgot national anthem in middle after a brief silence suddenly Jai he Jai he ended by speaking video viral
सपा सांसद एसटी हसन - फोटो : सोशल मीडिया

एकाएक चुप्पी छा गई और सभी एक-दूसरे का मुंह ताकने लगे। इसके फौरन बाद सांसद के दायीं तरफ खड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने एकाएक जय है..., जय है.. बोलकर राष्ट्रगान पूरा करने की औपचारिकता निभाई। सांसद ने भी समूहगान के बीच यही अंदाज अपनाया।

MP ST Hasan forgot national anthem in middle after a brief silence suddenly Jai he Jai he ended by speaking video viral
सपा सांसद एसटी हसन - फोटो : सोशल मीडिया

सांसद के इस राष्ट्रगान का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। सांसद पर भी राष्ट्रगान के अपमान का आरोप भी लग रहा है। राजनीतिक हलकों में भी इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं हैं, हालांकि सांसद अपने ऊपर लग रहे राष्ट्रगान के अपमान के आरोप को गलत बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
MP ST Hasan forgot national anthem in middle after a brief silence suddenly Jai he Jai he ended by speaking video viral
सपा सांसद एसटी हसन - फोटो : सोशल मीडिया

सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि मैं कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करने गया था। राष्ट्रगान गाने वाली टीम वहां अलग थी। मेरी बायीं तरफ खड़ा एक कार्यकर्ता बीच में राष्ट्रगान भूल गया था। उसको मैंने टोका। मेरी दायीं तरफ खड़ी टीम जो राष्ट्रगान गा रही थी वह गाती रही। मैं भी उनके सुर में सुर मिलाकर गुनगुनाता रहा। 

विज्ञापन
MP ST Hasan forgot national anthem in middle after a brief silence suddenly Jai he Jai he ended by speaking video viral
सपा सांसद एसटी हसन - फोटो : सोशल मीडिया

यह कहना कि मैं राष्ट्रगान भूल गया, पूरी तरह गलत है। मैं बचपन से राष्ट्रगान गाता आ रहा हूं। मुझे आज भी कंठस्थ है। भाजपा से जुड़े लोग इस बात को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed