मुरादाबाद के भोजपुर थानाक्षेत्र में गोट में सोमवार की रात हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाश आसिफ उर्फ टिड्ढा और दीनू ने एसएसपी सतपाल अंतिल और एसटीएफ के एएसपी ब्रजेश सिंह पर 32 बोर की पिस्टल से गोलियां चलाईं थीं। दो गोलियां एसएसपी की बुलेटप्रूफ जैकेट और एक गोली एएसपी की बुलेट प्रूफ जैकेट में फंसी मिली हैं।
Moradabad: टिड्ढा और दीनू ने पिस्टल से पुलिस पर की थी फायरिंग, दो गोली एएसपी की जैकेट में फंसी मिली, केस दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:26 PM IST
सार
मुरादाबाद में हुई मुठभेड़ में बदमाश आसिफ उर्फ टिड्ढा और दीनू ने एसएसपी सतपाल अंतिल व एसटीएफ एएसपी ब्रजेश सिंह पर 32 बोर की पिस्टल से फायरिंग की। गोलियां दोनों अधिकारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में फंस गईं। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल होकर जिला अस्पताल में मौत हो गई। दोनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन