फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुरादाबाद हत्याकांड: सिर्फ छह माह में आ गई थी प्रेम विवाह में दरार, शादी से पहले जितेंद्र और मंजू...

Wed, 02 Dec 2020 10:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Dec 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
moradabad murder case There was rift in love marriage in six months Jitendra and Manju had a love affair before marriage
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके के गांगन वाली मैनाठेर गांव में सोमवार देर रात गला दबाकर मौत के घाट उतारी गई मंजू और फर्म कर्मी जितेंद्र के बीच शादी से पहले प्रेम संबंध थे। जितेंद्र ने अपने एक रिश्तेदार के जरिये रिश्ते का प्रस्ताव मंजू के घर भिजवाया था। दोनों परिवार रिश्ते के लिए तैयार हो गए और बाद में अरेंज मैरिज की गई। लेकिन छह माह बाद ही दोनों के संबंध खराब हो गए। 

 
moradabad murder case There was rift in love marriage in six months Jitendra and Manju had a love affair before marriage
मृतक का फाइल फोटो, आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला
पुलिस छानबीन में सामने आया है कि दोनों एक दूसरे पर शक करने लगे थे। छोटी-छोटी बातों में दोनों के बीच विवाद होने लगा था। जिस कारण मंजू अपने मायके चली जाती थी। भैयादूज वाले दिन मंजू मायके से ससुराल आई थी। गांगन वाली मैनाठेर निवासी जितेंद्र उर्फ नन्हें की शादी दो साल पहले मंजू के साथ हुई थी। 
 
moradabad murder case There was rift in love marriage in six months Jitendra and Manju had a love affair before marriage
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
छह माह तक दोनों के बीच अच्छे संबंध रहे। मंजू के भाई ने आरोप लगाया कि छह माह बाद मंजू ने घर आकर शिकायत की थी। उसने बताया था कि जितेंद्र के एक महिला से संबंध हैं। रात भर जितेंद्र गायब रहता है। इसका विरोध करने पर जितेंद्र उसके साथ मारपीट भी करता था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
moradabad murder case There was rift in love marriage in six months Jitendra and Manju had a love affair before marriage
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विवाद खत्म न होने पर मंजू अपने मायके चली गई थी। मंजू के भाई ने बताया कि जितेंद्र ने वादा किया था कि वह किसी अन्य महिला से कोई संबंध नहीं रखेगा। इसके बाद मंजू जितेंद्र के साथ मायके से ससुराल आ गई थी।
 
विज्ञापन
moradabad murder case There was rift in love marriage in six months Jitendra and Manju had a love affair before marriage
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र के गांगन वाली मैनाठेर गांव में सोमवार देर रात ढाई बजे फर्म कर्मी की पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। डकैती के लिए घर में घुसे पांच बदमाशों के विरोध करने पर गला दबाकर हत्या का आरोप पति की ओर से लगाया गया। लेकिन छानबीन में मामला कुछ और ही निकला। मंगलवार शाम करीब साढ़े आठ बजे मृतक महिला के पिता की तहरीर के आधार पर पति, उसके भाई और भाभी पर दहेज के लिए हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed