फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुरादाबाद हत्याकांड: आरोपी पति का बड़ा खुलासा, बोला-शक था पत्नी के विवाहेतर संबंध हैं, इसलिए...

Wed, 02 Dec 2020 11:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Dec 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
moradabad murder case big revealing of accused in police inquiry He suspected that his wife extramarital affair
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र के गांगन वाली मैनाठेर गांव में सोमवार देर रात ढाई बजे फर्म कर्मी की पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी जितेंद्र कक्षा पांच तक पढ़ा लिखा है। समाज और बिरादरी में भी लोगों से मिलना जुलना भी सामान्य था। सुबह को घर से फर्म और शाम को फर्म से वापस घर पहुंचने के अलावा कोई दूसरा काम नहीं। बावजूद इसके जितेंद्र ने वारदात की ऐसी साजिश रच डाली जिसे सुलझाने में पुलिस को 18 घंटे लग गए। 

 
moradabad murder case big revealing of accused in police inquiry He suspected that his wife extramarital affair
मृतक का फाइल फोटो, आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला
आरोपी पति ने अपने ही घर में वारदात की जो कहानी रची। उससे लोग हैरान थे। आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घर में लूटपाट करवा दी और गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी को सबक सिखाना चाहता था। 
 
moradabad murder case big revealing of accused in police inquiry He suspected that his wife extramarital affair
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रात ग्यारह बजे ही कर दी थी मंजू की हत्या
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथ कम करने वाले तीन युवकों के साथ मिलकर तय किया था कि वह उन्हें बाइक, जेवर और नगदी देगा। इसके बाद वह उसके हाथ पैर बांधकर दरवाजा बंद कर सामान लेकर चले जाएं। योजना के मुताबिक ग्यारह बजे बदमाश घर पहुंच गए थे और घर में घुसते ही मंजू की हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी सामान लेकर चले गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
moradabad murder case big revealing of accused in police inquiry He suspected that his wife extramarital affair
पुलिस को जानकारी देता आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला
शक में की थी महिला की हत्या
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के विवाहेतर संबंध हैं। इसके अलावा मंजू उलटा उस पर ही शक करती थी। इसी बात को लेकर घर में झगड़ा रहता था। आये दिन होने वाले झगड़े से छुटकारा पाने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया था।
 
विज्ञापन
moradabad murder case big revealing of accused in police inquiry He suspected that his wife extramarital affair
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट
देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने गला दबने से मंजू की हत्या होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट मुताबिक गला दबाकर मारने से पहले मंजू की पिटाई की गई है। उसके शरीर पर पिटाई के निशान मिले हैं। इसके बाद उसका गला दबाया गया है। जिससे उसकी सांस रुक गई और उसकी मौत हो गई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed