मुरादाबाद की पॉश कॉलोनी मानसरोवर में लुटेरों ने निर्यातक अरविंद वडेरा की कोठी में धावा बोल दिया। ड्यूटी पर तैनात गार्ड कमलेश पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उसकी उंगली काट दी। उसे बेसमेंट के कमरे में बंद कर घर में लूटपाट की। मौका ए वारदात संघर्ष की दास्तान बयां कर रहा है। गार्ड रूम से लेकर बेसमेंट के कमरे तक खून फैला मिला है। इसके अलावा खिड़की का शीशा भी टूटा मिला है।
2 of 16
मुरादाबाद में निर्यातक के घर में लूट के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
घायल गार्ड ने भी पूछताछ में बताया कि लुटेरों ने उस पर सोते समय हमला किया। उसने खुद को बचाने की कोशिश की तो उसके एक हाथ की उंगली जख्मी हो गई। उसने बचने के लिए संघर्ष भी किया लेकिन लुटेरों की संख्या ज्यादा होने के कारण वह ज्यादा देर उनसे लड़ नहीं सका। इसके बाद लुटेरों ने उसे कमरे में बंद कर दिया था।
3 of 16
गार्ड रूम
- फोटो : अमर उजाला
देर रात दो बजे से लेकर सुबह नौ बजे तक वह कमरे में बंद ही रहा। जिस कारण उसकी उंगली से खून गया है। पुलिस ने इस घटना में बदमाशों के भी घायल होने की आशंका जताई गई कि क्योंकि कोठी में जितना खून मिला है उससे तो नहीं लग रहा है कि गार्ड की जख्मी उंगली से इतना खून निकला है। इसमें कोई बदमाश भी घायल हुआ है। पुलिस ने मौके से खून के नमूने भी लिए हैं।
4 of 16
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कुत्ता भी साथ ले गए लुटेरे
निर्यातक ने अपने घर में दो कुत्ते पाल रखे हैं जिन्हें वह सुबह और शाम खुद ही टहलाते हैं लेकिन घटना के बाद से एक कुत्ता नहीं मिल रहा है। माना जा रहा है कि शायद लुटेरे एक कुत्ता भी अपने साथ ले गए हैं।
5 of 16
मुरादाबाद में निर्यातक के घर से लूट
- फोटो : अमर उजाला
चालक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि निर्यातक के वाहन चालक विनोद की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। चार टीमें लुटेरों की तलाश में जुटी हैं। मझोला थाने की पुलिस के अलावा एसओजी, सर्विलांस सेल समेत चार टीमें लगा दी हैं।