मुरादाबाद में दादी और बुआ की हत्या के आरोपी गिरफ्तार पोते साहिल शर्मा ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। साहिल ने पूछताछ में बताया कि शुक्रवार सुबह छह बजे उसने दादी और बुआ के पैर छूकर माफी मांगी। फिर दोनों पर हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने बरेली जाकर अपने पिता के दोस्त की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिल पाए। तब उसने गाजियाबाद में रहने वाले अपने फुफेरे भाई विशाल को फोन किया और अपनी फुफेरी बहन पूजा और बहनोई सुबोध के घर का पता पूछा। फिर उनके घर पहुंच गया।
2 of 12
moradabad double murder
- फोटो : संवाद
पहले से ही हथौड़ा ढूंढकर रख लिया था
आरोपी साहिल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह कई दिन से दादी और बुआ से रुपये मांग कर रहा था, लेकिन वह पैसे देने से मना कर रही थीं। इसके बाद ही उसने हत्या की साजिश रची। आरोपी ने पहले से ही हथौड़ा ढूंढकर रख लिया था। शुक्रवार सुबह छह बजे आरोपी उठा और उसने देखा कि दादी और बुआ अपने कमरे में हैं। दोनों को जगाया और फिर रुपये मांगे। जैसे ही मां-बेटी ने रुपये देने से इन्कार किया तुरंत आरोपी ने पहला वार अपने बुआ के सिर पर किया। उनके मुंह से खून बहने लगा।
3 of 12
moradabad double murder
- फोटो : संवाद
इसके बाद वह बुआ को घसीटकर कमरे के बाहर लाया। इससे उनके सिर के बाल भी टूट गए। फिर आरोपी ने दोनों की हत्या कर दी। सरोज शर्मा के मकान के दरवाजे दो रास्तों पर खुलते हैं। हत्या के बाद आरोपी ने एक दरवाजे को अंदर से बंद किया और दूसरे दरवाजे को बाहर से बंद कर भाग निकला।
4 of 12
moradabad double murder
- फोटो : संवाद
दादी-बुआ को मारकर आया हूं... सुनकर सहम गए बहन-बहनोई
आरोपी साहिल की बुआ सीमा की बेटी पूजा की शादी बरेली में हुई है। वह बरेली के बड़ी बमनपुरी में रहती हैं। हत्या के बाद साहिल बरेली पहुंच गया और अपनी बहन पूजा व बहनोई सुबोध को बताया कि वह दादी और बुआ की हत्या करके आया है। यह सुनकर दोनों सहम गए। सुबोध ने पुलिस को बताया कि उन्हें कुछ देर तो समझ में ही नहीं आया कि क्या करें। इसके बाद उन्होंने किसी तरह साहिल को मुरादाबाद चलने के लिए मनाया। फिर सुबोध ने गाजियाबाद स्थित अपनी ससुराल में फोन कर अपने साले विशाल को पूरी जानकारी दी। फिर साहिल के साथ मुरादाबाद आ गए और उसे थाने लेकर पहुंचे।
5 of 12
moradabad double murder
- फोटो : संवाद
मां-बेटी के सिर की टूटीं हड्डियां, फट गया भेजा
सरोज शर्मा और उनकी बेटी वंदना शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बर्बरता की कहानी बयां कर रही है। हथौड़े के हमले से दोनों के सिर की हड्डियां टूट गई थीं और भेजा फट गया था। सरोज शर्मा के सिर और चेहरे चार निशान मिले। वंदना शर्मा के चेहरे पर दो और सिर में पांच निशान मिले। सिर की हड्डियां टूटने, भेजा फटने और अधिक खून बहने से दोनों की मौत हुई थी।