मुरादाबाद में दादी और बुआ की हत्या के आरोपी साहिल शर्मा को शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। जेल भेजे जाने से पहले आरोपी साहिल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि बेरोजगार होने के कारण उसकी शादी नहीं हो रही थी। इसलिए वह ऑटो खरीदना चाहता था। दादी और बुआ ऑटो खरीदने के लिए पैसे नहीं दे रही थीं, इसलिए हत्या कर दी।
सिविल लाइंस के आजाद नगर की रेलवे हरथला कॉलोनी में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे ऑटो खरीदने के लिए रुपये न देने से नाराज साहिल ने हथौड़े से सिर कूचकर अपनी दादी सरोज शर्मा (90) और बुआ वंदना शर्मा (60) की हत्या कर दी थी।
अवैध निर्माण मामला: सांसद बर्क के आवास की जांच रिपोर्ट 31 को हो सकती है पेश, पांच अप्रैल को होगी सुनवाई
2 of 10
Moradabad Double Murder
- फोटो : संवाद
मेरी मां को पसंद नहीं करती थीं दादी
हत्या के बाद आरोपी ने अपने रिश्तेदारों के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया था। शनिवार को जेल भेजने से पहले पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि उसके पिता नरेश शर्मा रेलवे में ठेकेदार थे और मां स्कूल में टीचर थीं। माता-पिता ने प्रेम विवाह किया था। मां ईसाई धर्म की थीं, इसलिए दादी मेरी मां को पसंद नहीं करती थीं। माता-पिता की मौत के बाद वह अपनी दादी के साथ ही रहता था।
3 of 10
Moradabad Double Murder
- फोटो : संवाद
'दादी और बुआ के लिए खाना बनाता था और घर में पोंछा तक लगाता था'
आरोपी ने दावा किया कि वह दादी और बुआ के लिए वह खाना बनाता था और घर में पोंछा तक लगाता था। आठवीं तक पढ़ाई करने के कारण उसे कोई रोजगार नहीं मिल रहा था, इसलिए शादी भी नहीं हो पा रही थी। वह ऑटो खरीदकर चलाना चाहता था। काफी कहने पर दादी पैसे देने के लिए तैयार हो गईं, लेकिन बुआ ने मना कर दिया। इससे नाराज होकर ही उसने दोनों की हत्या कर दी।
4 of 10
Moradabad Double Murder
- फोटो : संवाद
ऑटो खरीदने के लिए रुपये न देने पर दादी और बुआ को मार डाला
मुरादाबाद के सिविल लाइंस के आजाद नगर की रेलवे हरथला कॉलोनी में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे ऑटो खरीदने के लिए रुपये न देने से नाराज युवक ने हथौड़े से सिर कूचकर अपनी दादी सरोज शर्मा (90) और बुआ वंदना शर्मा (60) की हत्या कर दी। आरोपी साहिल शर्मा उर्फ सोनू अपनी दादी और बुआ के साथ ही रहता था। हत्या के बाद दोपहर में आरोपी ने अपने रिश्तेदारों के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
5 of 10
Moradabad Double Murder
- फोटो : संवाद
पुलिस के अनुसार सरोज शर्मा के पति ओम प्रकाश शर्मा रेलवे में लोको पायलट थे। उनकी माैत हो चुकी है। वह अपने दो बेटियों सीमा और संगीता की शादी गाजियाबाद में कर चुकी थीं, जबकि तीसरी अविवाहित बेटी वंदना उनके साथ ही रहती थीं। सरोज अपने बेटे नरेश शर्मा और बहू बीना की माैत के बाद पोते साहिल शर्मा (32) का पालन पोषण कर रही थीं।